कनाडा के इस शहर में एक साथ निकलते हैं लाखों सांप, जानें क्यों खास है यह अनोखा दृश्य

Date:

अगर आप घूमने-फिरने के शौकीन हैं और कुछ ऐसा देखना चाहते हैं जो आपने अपनी पूरी जिंदगी में कभी न देखा हो, तो कनाडा का नार्सिस स्नेक डेंस आपके लिए ही है. ट्रैवल की दुनिया में आपने पहाड़, समंदर और जंगल तो बहुत देखे होंगे, लेकिन क्या कभी ऐसी जगह के बारे में सुना है जहां जमीन पर हर तरफ सांप ही सांप रेंगते नजर आते हैं? कनाडा के इस छोटे से इलाके में हर साल एक ऐसा जादुई और थोड़ा हैरतअंगेज नजारा दिखता है, जिसे देखने के लिए दुनिया भर के एडवेंचर प्रेमी और वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर्स अपनी जान हथेली पर रखकर पहुंचते हैं. सांपों की रहस्यमयी दुनिया का यह अनुभव आपको हैरान कर देगा, जहां एक ही जगह पर करीब 1 लाख सांपों का डेरा होता है.

कनाडा के मैनिटोबा में स्थित नार्सिस स्नेक डेंस को दुनिया का सबसे बड़ा सांपों का घर माना जाता है. यहां लाल-किनारे वाले गार्टर सांप रहते हैं. वसंत का मौसम (अप्रैल के आखिर से मई की शुरुआत) आते ही ये सांप जमीन के नीचे बनी अपनी गहरी चूना पत्थर की गुफाओं से बाहर निकलने लगते हैं. इस दौरान नजारा ऐसा होता है कि आपको घास के मैदान में जमीन कम और सांप ज्यादा नजर आएंगे. सांपों का यह जमावड़ा इतना विशाल होता है कि इसे देखने के लिए बाकायदा टूरिस्ट प्लेटफॉर्म बनाए गए हैं, जहां से आप सुरक्षित खड़े होकर इस अद्भुत दृश्य का लुत्फ उठा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: पहाड़ों में न पड़ जाए पैसों का अकाल! सफर को आसान बनाएंगे ये टिप्स

सम्बंधित ख़बरें

एडवेंचर के साथ-साथ संरक्षण की बेमिसाल कहानी

एक समय ऐसा भी था जब इस पर्यटन स्थल पर सांपों की जान खतरे में थी. इन सांपों को अपनी गुफाओं से निकलकर पास के दलदल तक जाने के लिए ‘हाईवे 17’ पार करना पड़ता था, जहां हर साल हजारों सांप गाड़ियों के नीचे कुचल जाते थे. लेकिन वाइल्डलाइफ प्रेमियों और प्रशासन ने मिलकर एक अनोखा रास्ता निकाला. उन्होंने हाईवे के नीचे खास ‘स्नेक टनल’ (सांपों के लिए सुरंगें) बनवाईं. अब ये सांप बिना किसी डर के सड़क के नीचे से सुरक्षित पार कर जाते हैं. सैलानियों के लिए यह देखना वाकई दिलचस्प होता है कि कैसे इंसानों की एक छोटी सी कोशिश ने इस पूरी प्रजाति को बचा लिया.

यह भी पढ़ें: भीड़भाड़ से दूर, हिमाचल के इन ‘सीक्रेट’ कोनों में छिपी है जन्नत

पर्यटकों के लिए क्यों खास है यह जगह?

अगर आप यहां घूमने जाते हैं, तो आपको सांपों के झुंड यानी मेटिंग बॉल्स देखने को मिलेंगे, जहां दर्जनों सांप एक साथ गुत्थमगुत्ता होते हैं. फोटोग्राफर्स के लिए यह किसी जन्नत से कम नहीं है. सबसे अच्छी बात यह है कि ये गार्टर सांप जहरीले नहीं होते, इसलिए यहां का अनुभव डरावना होने के साथ-साथ काफी रोमांचक भी होता है. सितंबर के महीने में ये सांप वापस अपनी गुफाओं की ओर लौटने लगते हैं, जो अपने आप में एक अलग तरह का अनुभव है. तो अगर आप बोरिंग वैकेशन से हटकर कुछ हटके ट्राई करना चाहते हैं, तो नार्सिस का यह स्नेक डेंस आपकी लिस्ट में जरूर होना चाहिए.

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Candidates Chess: Rivals hope Sindarov fumbles in the jungle | Chess News – The Times of India

Javokhir Sindarov (Image: X)Hikaru Nakamura and Anish Giri have...

Australia tightens under-16 social media ban amid global scrutiny – The Times of India

Social media ban for childrenAustralia recently passed a...

IGPL unveiled: 10 franchises to feature in new golf league | Golf News – The Times of India

Indian Golf Premier League (IGPL) co-founder and brand ambassador...