कब्रिस्तान में रीलबाजी! वीडियो बनाकर कब्रों पर लिखे नामों का उड़ाया मजाक…भड़के लोग

Date:

कब्रिस्तान में रीलबाजी! वीडियो बनाकर कब्रों पर लिखे नामों का उड़ाया मजाक…भड़के लोग

बुलढाणा शहर में मुस्लिम कब्रिस्तान के भीतर दो युवकों द्वारा कब्रों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में युवक कब्रों पर लिखे नाम पढ़ते और मजाक उड़ाते नजर आए. समुदाय में आक्रोश फैलने के बाद बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचे. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है. 

X

कब्रिस्तान में रीलबाजी (Photo: itg)

कब्रिस्तान में रीलबाजी (Photo: itg)

महाराष्ट्र के बुलढाणा शहर में धार्मिक भावनाओं को आहत करने का एक मामला सामने आया है. मलकापुर रोड स्थित मुस्लिम कब्रिस्तान के भीतर बनाया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई. वीडियो में दो युवक कब्रों के बीच घूमते हुए सेल्फी वीडियो बनाते और कब्रों पर लिखे नामों को पढ़कर हंसी-मजाक करते नजर आ रहे हैं. अंत में उन्होंने कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का भी इस्तेमाल किया.

जानकारी के अनुसार, यह वीडियो 19 साल के अनुज रिसोडकर और ओम फाटे ने बनाया था. दोनों ने इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ‘कब्रिस्तान फनी वीडियो’ कैप्शन से पोस्ट किया था. देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया और इसकी जानकारी मुस्लिम समुदाय के लोगों तक पहुंची. वीडियो को लेकर समाज में गहरा आक्रोश फैल गया.

मामले की भनक लगते ही बड़ी संख्या में समुदाय के लोग बुलढाणा शहर पुलिस स्टेशन पहुंचे और थानेदार रवि राठौर को पूरी घटना से अवगत कराया. लोगों ने आरोप लगाया कि वीडियो के जरिए कब्रिस्तान जैसी पवित्र जगह का अपमान किया गया है और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है. स्थिति को संवेदनशील मानते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की.

सम्बंधित ख़बरें

पुलिस ने दोनों युवकों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया. पूछताछ के बाद उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया. अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने के मामलों को गंभीरता से लिया जा रहा है और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और मामले की आगे की जांच जारी है.

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related