2024 में तलाक, पत्नी की दूसरी शादी और नफरत…विदेश से आए पूर्व पति ने ले ली इंजीनियर एक्स वाइफ की जान

Date:

हैदराबाद के वैनस्थलीपुरम में 30 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की कथित तौर पर उसके पूर्व पति ने अपार्टमेंट में घुसकर हत्या कर दी. दोनों का 2024 में तलाक हो चुका था. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने धारदार हथियारों से हमला किया. घटना के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया है. मामला दर्ज कर जांच जारी है.

X

विदेश से आए एक्स-हसबैंड ने ले ली जान (Photo: itg)

विदेश से आए एक्स-हसबैंड ने ले ली जान (Photo: itg)

तेलंगाना में हैदराबाद के वैनस्थलीपुरम इलाके में बुधवार दोपहर एक 30 साल की सॉफ्टवेयर इंजीनियर की कथित तौर पर उसके पूर्व पति द्वारा हत्या कर दिए जाने से शहर में सनसनी फैल गई. घटना ग्रीन सिटी कॉलोनी स्थित एक अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर करीब 12:15 बजे हुई बताई जा रही है.

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान सुनीता के रूप में हुई है. वह वैनस्थलीपुरम थाना क्षेत्र के अंतर्गत उक्त फ्लैट में रह रही थीं. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी महेश, जो स्वयं भी सॉफ्टवेयर पेशे से जुड़ा है और कथित तौर पर विदेश में कार्यरत रहा है. वह दोपहर के समय अपार्टमेंट में पहुंचा.

आरोप है कि महेश ने सुनीता पर धारदार हथियारों से हमला किया. पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से ऐसे संकेत मिले हैं कि चाकू और दरांती जैसे औजारों का इस्तेमाल किया गया. बताया जा रहा है कि उसने सुनीता पर कई वार किए और सिर पर गमले से भी प्रहार किया गया. गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई.

सम्बंधित ख़बरें

प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि दंपति का साल 2024 में तलाक हो चुका था. पुलिस को आशंका है कि अलगाव, सुनीता की हालिया दूसरी शादी और उनके द्वारा दर्ज कराए गए घरेलू हिंसा के मामले को लेकर आरोपी मन में रंजिश रखे हुए था. जांच अधिकारी इस बात की भी पड़ताल कर रहे हैं कि पेंडिंग केस का उसके विदेश जाने पर क्या प्रभाव पड़ा था.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की. आसपास के लोगों से पूछताछ की गई. कुछ ही समय में पुलिस ने आरोपी को इलाके के पास से हिरासत में ले लिया. पूछताछ के दौरान उसने कुछ प्रारंभिक जानकारी दी है, हालांकि पुलिस ने आधिकारिक तौर पर इसका खुलासा नहीं किया है. वैनस्थलीपुरम थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है. 

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related