दिल्ली की सड़कों पर दिखी इंसानियत:, इस शख्स ने कूड़े से खाना निकालकर जानवरों को खिलाया

Date:

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट में देखा जा रहा है कि दिल्ली के एक व्यक्ति ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए कूड़े में फेंकी गई प्लेटों और कपों के बीच से बचा हुआ खाना इकट्ठा कर रहा है. वह खाने लायक हिस्से अलग कर रहा था, ताकि बाद में वह उन्हें आवारा गायों, कुत्तों और सड़क पर घूमने वाले दूसरे जानवरों को खिला सके. 

उसके इस सिंपल से काम ने उसे सोशल मीडिया का स्टार बना दिया है. चारों ओर उसकी तारीफ कर रहे हैं. इस वीडियो को नॉर्थ कैंपस बॉयज के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा है कि खाना अनमोल है, इसे कचरे की तरह मत समझो. 

वीडियो में क्या कर रहा है शख्स?

सम्बंधित ख़बरें

वीडियो में देखा जा रहा है कि, वह व्यक्ति फेंकी हुई प्लेटों के ढेर को पहले ध्यान से देखता है और साफ बचे हुए खाने को अलग करता है और उन्हें बड़ी सावधानी से अलग-अलग करता दिखता है. वीडियो पोस्ट होते ही लोगों का ध्यान खाने की बर्बादी और शहरों में आवारा जानवरों की हालत की ओर गया. 

सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहा है शख्स 

जिस अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया था, उसी अकाउंट से एक और वीडियो पोस्ट किया जिसमें उस व्यक्ति की पहचान आशुतोष के रूप में की गई है, जो सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहा है और इन दिनों संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षाओं की तैयारी में जुटा है. पेज के मुताबिक, वह अपने खाली समय का कुछ हिस्सा आवारा जानवरों को खाना खिलाने में लगाता था, जो उसकी नियमित दिनचर्या का हिस्सा है. दर्शकों का कहना है कि यह उसकी विनम्रता और सहानुभूति को दर्शाता है न कि ध्यान आकर्षित करने के लिए किया गया कोई एक बार का काम. 

यूजर्स क्या कर रहे हैं बात?

इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उस व्यक्ति के दयालु और निस्वार्थ काम की खूब तारीफ कर रहे हैं. कमेंट सेक्शन सराहना से भर गया. एक यूजर ने लिखा कि वे बहुत ही विनम्र और दयालु इंसान है. दूसरे यूजर ने थोड़ा सख्त अंदाज में कहा कि कुछ लोग गायों को खिलाने के बजाय उन्हें भूखा मरते या प्लास्टिक खिलाकर परेशान होते देखते हैं. कई लोगों ने यह भी कहा कि हमें खाना बर्बाद नहीं करना चाहिए. 
 

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related