23 साल की नौकरी के बाद CM देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस का इस्तीफा, मैनेजमेंट ट्रेनी से शुरू हुआ था सफर

Date:

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने अपने करियर को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. बैंकिंग सेक्टर में दो दशक से ज्यादा का समय बिताने के बाद उन्होंने कॉर्पोरेट जगत को अलविदा कह दिया है.

X

अमृता फडणवीस का मैनेजमेंट ट्रेनी से सीनियर VP तक का सफर.(Photo:x/@fadnavis_amruta)

अमृता फडणवीस का मैनेजमेंट ट्रेनी से सीनियर VP तक का सफर.(Photo:x/@fadnavis_amruta)

23 साल बैंकिंग सेक्टर में काम करने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है.

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर अमृता फडणवीस ने लिखा, आज से 23 साल पहले उन्होंने एक्सिस बैंक में बतौर मैनेजमेंट ट्रेनी जॉब ज्वाइन की थी, आज वो बतौर सीनियर वाइस प्रेसिडेंट नौकरी से इस्तीफा दे रही है. उन्होंने उनके साथ काम करनेवाले सहयोगी और बैंक के एमडी, सीईओ अमिताभ चौधरी का शुक्रिया भी माना है..

नागपुर के डॉक्टर परिवार में 9 अप्रैल 1979 को जन्मी अमृता फडणवीस अब बतौर सामाजिक कार्यकर्ता और सिंगर के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने फाइनेंस में MBA किया है और वह स्टेट लेवल की अंडर-16 टेनिस खिलाड़ी भी रह चुकी हैं.

सम्बंधित ख़बरें

दिसंबर 2005 में देवेंद्र फडणवीस से अमृता की शादी हुई थी. दंपती की एक बेटी है, जिसका नाम दिविजा फडणवीस है. अमृता के फेसबुक पर 106k, इंस्टाग्राम पर 1.6 मिलियन, X पर 237.2K हजार और यू-ट्यूब पर करीब 66 हजार फॉलोअर हैं. 

अमृता ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की अध्यक्षता में आयोजित नेशनल प्रेयर ब्रेकफास्ट- 2017 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था. 

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related