‘परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे…’, डोनाल्ड ट्रंप ने बोर्ड ऑफ पीस की बैठक से ईरान को दिया 10 दिन का अल्टीमेटम

Date:

मिडिल ईस्ट में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बॉर्ड ऑफ पीस के मंच से एक बार फिर से ईरान को चेताया है. उन्होंने साफ कर दिया है कि अमेरिका ईरान को किसी भा हालत में परमाणु हथियार बनाने नहीं देगा.

X

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरान को परमाणु हथियार की इजाजत नहीं (Photo: AP)

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरान को परमाणु हथियार की इजाजत नहीं (Photo: AP)

अमेरिका और ईरान के बीच अब तक दो बड़ी बैठक हो चुकी है. पहला ओमान में और दूसरा जिनेवा में. दोनों ही बैठक में कोई नतीजा नहीं निकला. अभी भी दोनों मुल्क अपनी शर्तों को लेकर अड़े हुए हैं. इस बीच अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में बोर्ड ऑफ पीस का पहला उद्धाटन समारोह हुआ. इस समारोह में बोर्ड में शामिल देश के प्रतिनिधित्व शामिल हुए. इस मंच से एक बार फिर से ट्रंप ने ईरान को चेताया है. 

राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को लेकर कहा कि अमेरिका को ईरान के साथ एक सार्थक और ठोस समझौता करना होगा. ट्रंप के अनुसार, दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है और यह बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है.

यह भी पढ़ें: जंगी हालात के बीच ईरान में 5.5 तीव्रता का भूकंप, न्यूक्लियर टेस्ट तो नहीं?

सम्बंधित ख़बरें

ट्रंप ने साफ़ किया कि ईरान को परमाणु हथियार रखने की अनुमति नहीं दी जा सकती है. उन्होंने कहा कि यह बात अमेरिकी प्रशासन ने ईरान को पहले ही साफ बता दी है. उनका मानना है कि अमेरिका को ईरान के साथ कुछ जरूरी कदम उठाने होंगे ताकि इस परमाणु हथियार के मुद्दे का स्थायी समाधान निकाला जा सके.

इसके साथ ही ट्रंप ने बताया कि आने वाले लगभग दस दिनों के अंदर स्थिति और अधिक साफ हो जाएगी, जिसका मतलब है कि बातचीत के परिणामों पर जल्द ही कोई ठोस अपडेट मिल सकता है. यह संकेत देता है कि अमेरिका और ईरान के बीच कूटनीतिक वार्ता के अगले चरण महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं.

ट्रंप के बयान से यह साफ़ होता है कि अमेरिका की प्राथमिकता ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर सख्त रुख बनाए रखना है, लेकिन वह कूटनीतिक माध्यमों से इस समस्या का समाधान खोजने का भी प्रयास कर रहा है. उन्होंने यह दोहराया कि कोई भी समझौता तभी सफल होगा जब वह प्रभावी और सार्थक होगा.

इनपुट: रॉयटर्स

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

D4vd Murder Arrest Under Fire: Lawyers Claim ‘No Evidence Yet’ | WATCH

| Apr 17, 2026, 04:47:53 PMSinger D4vd’s arrest...