Ramadan 2026: कल रखा जाएगा दूसरा रोजा, जानें दिल्ली, मुंबई, भोपाल समेत सभी बड़े शहरों में 20 फरवरी का सहरी-इफ्तार टाइमिंग

Date:

Ramadan 2026: रमजान के पाक महीने की शुरुआत हो चुकी है. 20 फरवरी 2026, शुक्रवार को दूसरा रोजा रखा जाएगा. रमजान के दौरान लोग दिन में सूर्योदय से सूर्यास्त तक रोजा रखते हैं, यानी खाना-पीना छोड़ देते हैं, ताकि वे खुदा के करीब आ सकें और अपने अंदर संयम, शुक्रिया और जरूरतमंदों के प्रति दया की भावना बढ़ा सकें. यह महीना इबादत और आत्मिक शुद्धि का समय होता है. लोग इस दौरान ज्यादा से ज्यादा कुरान पढ़ते हैं और तरावीह की नमाज भी अदा करते हैं. हालांकि, कुछ लोगों को रोजा रखने से छूट दी गई है, जैसे गर्भवती महिलाएं, बीमार लोग, बुजुर्ग और छोटे बच्चे. 

रमजान के महीने में रोजा रखने की शुरुआत सुबह सहरी के साथ होती है, जबकि दिनभर का रोजा शाम को इफ्तार के समय खोला जाता है. यह समय सूरज के निकलने और ढलने के अनुसार तय होता है. भारत में हर शहर में सहरी और इफ्तार का समय थोड़ा अलग होता है, क्योंकि यह स्थानीय सूर्योदय और सूर्यास्त पर निर्भर करता है. इसलिए जिस शहर में आप रहते हैं, उसी के हिसाब से रोजा रखने और खोलने का समय देखा जाता है. ऐसे में 20 फरवरी 2026 को दिल्ली जैसे बड़े शहरों में सहरी और इफ्तार के समय जानना जरूरी है, ताकि रोजा सही समय पर रखा और खोला जा सके. 

दिल्ली में सहरी करने का समय सुबह 5 बजकर 22 मिनट पर खत्म हो जाएगा, वहीं इफ्तार का समय शाम 6 बजकर 25 मिनट है.

सम्बंधित ख़बरें

लखनऊ में सहरी करने का समय सुबह 5 बजकर 07 मिनट पर खत्म हो जाएगा, वहीं इफ्तार का समय शाम 6 बजकर 11 मिनट है.

हैदराबाद में सहरी करने का समय सुबह 5 बजकर 18 मिनट पर खत्म हो जाएगा, वहीं इफ्तार का समय शाम 6 बजकर 25 मिनट है.

मुंबई में सहरी करने का समय सुबह 5 बजकर 41 मिनट पर खत्म हो जाएगा, वहीं इफ्तार का समय शाम 6 बजकर 46 मिनट है.

पटना में सहरी करने का समय सुबह 4 बजकर 51 मिनट पर खत्म हो जाएगा, वहीं इफ्तार का समय शाम 5 बजकर 55 मिनट है.

जयपुर में सहरी करने का समय सुबह 5 बजकर 28 मिनट पर खत्म हो जाएगा, वहीं इफ्तार का समय शाम  6 बजकर 34 मिनट है.

भोपाल में सहरी करने का समय सुबह 5 बजकर 22 मिनट पर खत्म हो जाएगा, वहीं इफ्तार का समय शाम 6 बजकर 29 मिनट है.

देहरादून में सहरी करने का समय सुबह 05 बजकर 18 मिनट पर खत्म हो जाएगा, वहीं इफ्तार का समय शाम 6 बजकर 25 मिनट है.

इंदौर में सहरी करने का समय सुबह 5 बजकर 29 मिनट पर खत्म हो जाएगा, वहीं इफ्तार का समय शाम 6 बजकर 36 मिनट है.

पुणे में सहरी करने का समय सुबह 5 बजकर 37 मिनट पर खत्म हो जाएगा, वहीं इफ्तार का समय शाम 6 बजकर 46 मिनट है.

बेंगलुरु में सहरी करने का समय सुबह 5 बजकर 22 मिनट पर खत्म हो जाएगा, वहीं इफ्तार का समय शाम 6 बजकर 34 मिनट है.

—- समाप्त —-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related