महंगे क्लीनर छोड़िए! किचन की इन चीजों से चमकाएं घर का फर्श, मिनटों में साफ होगी गंदगी

Date:

यूं तो सभी रोज घर की सफाई करने के लिए पोछा लगाते हैं, लेकिन इसके बाद भी फर्श में वैसी चमक नहीं आ पाती है जैसी नए फर्श में होती है. इसकी वजह से लोग पोछे के पानी में कई तरह के महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स डालते हैं, लेकिन फिर भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है. ऐसे में लोग हर बार पोछा लगाते समय यही सोचते हैं कि फर्श थोड़ी और चमक जाए. क्या आप भी उनमें शामिल हैं? तो ये खबर आपके लिए है. फर्श को शीशे सा चमकाने के लिए आपको किसी महंगे क्लीनर की जरूरत नहीं है. दरअसल, आपकी रसोई में कुछ साधारण चीजें ही फर्श को साफ, चमकदार और फ्रेश बना सकती हैं.

आज हम इस स्टोरी में आपको ऐसी ही 5 चीजों के बारे में बताएंगे. बस एक बात का खास ध्यान रखना होगा कि हर घरेलू चीज हर तरह के फर्श (मार्बल, टाइल्स, ग्रेनाइट या लकड़ी) पर सूट नहीं करती. इसलिए ध्यान रखें जो भी मिलाएं वो आपके अपने फर्श अनुसार सही हो. तो आइए जानते हैं, रसोई की कौन-कौन सी चीजें आप पोछे के पानी में मिलाकर अपने फर्श को चमका सकते हैं.

1. सफेद सिरका: सफेद सिरका ग्रीस और चिपचिपी गंदगी को आसानी से हटाता है. इसमें हल्के एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होते हैं, जिससे फर्श साफ और फ्रेश दिखता है.

कैसे इस्तेमाल करें: एक बाल्टी गुनगुने पानी में आधा कप सफेद सिरका मिलाकर पोछा लगाएं.

कौन से फर्श के लिए है सही:

सम्बंधित ख़बरें

  • टाइल
  • विनाइल
  • लिनोलियम

मार्बल, पत्थर या बिना पॉलिश वाली लकड़ी पर सिरका इस्तेमाल न करें, इससे फर्श खराब हो सकता है.

2. नींबू का रस: नींबू का रस एक नेचुरल क्लीनर है. ये हल्की गंदगी हटाने के साथ-साथ फर्श में ताजगी भरी खुशबू भी छोड़ता है.

कैसे इस्तेमाल करें: पोछे के पानी में चौथाई कप ताजा नींबू का रस मिलाएं.

कौन से फर्श के लिए है सही:

  • टाइल
  • विनाइल
  • लैमिनेट

लकड़ी और पत्थर के फर्श पर इसका इस्तेमाल न करें.

3. रबिंग अल्कोहल: रबिंग अल्कोहल से फर्श जल्दी सूखता है और पानी के निशान कम पड़ते हैं. ये हल्का डिसइंफेक्टेंट भी है, जिससे सफाई ज्यादा प्रभावी होती है.

कैसे इस्तेमाल करें: लगभग 4 लीटर (1 गैलन) गुनगुने पानी में 1 कप 70% रबिंग अल्कोहल मिलाएं.

कौन से फर्श के लिए है सही:

  • टाइल
  • विनाइल
  • लैमिनेट
  • सील किया हुआ पत्थर

बिना पॉलिश वाली लकड़ी पर इसका इस्तेमाल न करें.

4. डिशवॉश लिक्विड: रसोई में गिरे तेल या चिपचिपे दाग हटाने में डिशवॉश लिक्विड बहुत कारगर है. इससे सारे दाग साफ हो जाते हैं.

कैसे इस्तेमाल करें: पोछे की बाल्टी में सिर्फ 3–4 बूंदें डालें. ज्यादा मात्रा डालने से फर्श पर लेयर जम सकती है.

कौन से फर्श के लिए है सही:

  • टाइल
  • विनाइल
  • लैमिनेट

लकड़ी और नेचुरल स्टोन पर इस्तेमाल न करें.

5. बेकिंग सोडा: बेकिंग सोडा हल्का स्क्रबर की तरह काम करता है. ये जिद्दी निशान और बदबू हटाने में मदद करता है, खासकर अगर घर में पालतू जानवर हों.

कैसे इस्तेमाल करें: पोछे के पानी में 2 बड़े चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं.

कौन से फर्श के लिए है सही:

  • टाइल
  • विनाइल
  • लिनोलियम

हार्डवुड या वैक्स वाले फर्श पर इसका इस्तेमाल न करें, इससे खरोंच आ सकती है.

—- समाप्त —-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related