अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 19 Feb 2026 12:00 PM IST
मोतीचूर फ्लाईओवर पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई।
सड़क हादसा – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरिद्वार मोतीचूर फ्लाईओवर पर सुबह हादसा हो गया। यहां पुल पर खड़े एक पिकअप से हरिद्वार की ओर से आ रहे मोटर साइकिल सवार टकरा गए।
ये भी पढ़ें…Uttarakhand News: राज्य में 23 वर्षों में जानलेवा भूस्खलन की घटनाएं बढ़ीं, भूकंप से पहाड़ हो रहे कमजोर
हादसे में मोटर साइकिल चालक कुशाल शिवदासपुर तेलीवाला निवासी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक सिराज गंभीर रूप घायल हो गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चारी में भिजवा दिया है। घायल को हरिद्वार के हरमिलाप अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घटना के बाद मैक्स पिकअप चालक मौक से फरार हो गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

