How To Clean Kitchen Sink: हाथ से घंटों रगड़ने की नहीं पड़ेगी जरूरत, सिर्फ एक चीज से झट से चमक जाएगी महीनों पुरानी गंदी सिंक

Date:

How To Clean Kitchen Sink: आप बिना हाथ लगाए मिनटों में महीनों पुराना गंदा सिंक चमका सकते हैं. सिर्फ एक आसान सा ट्रिक से आप बिना मेहनत, बिना रगड़े अपने सिंक को शीशे जैसा साफ और चमकदार बना सकते हैं.

X

सिंक को साफ करने के लिए घर पर एक सॉल्यूशन तैयार कर लें.  (Photo: ITG)

सिंक को साफ करने के लिए घर पर एक सॉल्यूशन तैयार कर लें. (Photo: ITG)

How To Clean Kitchen Sink: घर के हर कोने की सफाई करना बहुत जरूरी होता है. रोजाना सफाई करने के बाद भी घर और खासतौर से किचन के कुछ हिस्से छूट जाते हैं. दरअसल, रोजाना हर जगह की डीप क्लीनिंग करना महिलाओं के लिए आसान नहीं होता. अक्सर खाना बनाते समय किचन स्लैब, गैस चूल्हा और सिंक पर चीजें गिर जाती हैं और नमी के कारण सिंक में जर्म्स पनपने लगते हैं.

लेकिन अब चिंता की कोई बात नहीं. अगर आपने काफी समय से अपने किचन में लगी सिंक की सफाई की है और वो गंदगी जमने के कारण काली हो गई है तो भी वो मिनटों में साफ हो जाएगी. खास बात ये है कि सिंक को साफ कनरे की जो ट्रिक हम आपको बताने वाले हैं उसमें हाथ डालकर रगड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी. ये एक आसान सा तरीका अपनाकर आप महीनों पुराना, गंदा सिंक मिनटों में शीशे की तरह चमका सकते हैं. चलिए जानते हैं वो ट्रिक.

बनाएं ये एक सॉल्यूशन और आपका सिंक हो जाएगा चमकदार
अगर आपको अपना महीनों से गंदा पड़ा सिंक देखकर टेंशन होने लगी है कि अब आपको उसकी रगड़-रगड़ कर सफाई करनी पड़ेगी. तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. एक सॉल्यूशन बनाकर आप अपना हाथ गंदा किए बिना सिंक को मिनटों में चमकदार बना सकते हैं. इस सॉल्यूशन को बनाने के लिए आपको 3 चीजों की जरूरत पड़ेगी.

  • लिक्विड डिटर्जेंट: आपको इसके लिए सबसे पहले किसी भी ब्रांड का लिक्विड डिटर्जेंट लेना है, जो आपके घर में मौजूद हो.
  • टूथपेस्ट: इसके बाद आपको किसी भी ब्रांड के टूथपेस्ट की जरूरत होगी. अगर आपके पास टूथपेस्ट कम है, तो चांदी चमकाने वाला पाउडर भी डाल सकते हैं.
  • थोड़ा सा सिरका: अगर है तो डालें, नहीं तो भी काम चल जाएगा.

इस्तेमाल करने का तरीका:

1. सिंक में थोड़ा पानी डालें: इस सॉल्यूशन से सिंक को साफ करने के लिए सबसे पहले सिंक में हल्का सा पानी डालें ताकि सॉल्यूशन अच्छी तरह फैल सके.

सम्बंधित ख़बरें

2. सॉल्यूशन फैलाएं: अब तैयार किया हुआ सॉल्यूशन पूरे सिंक में फैलाएं. ये ऐसे फैलाना है कि सिंक के हर कोने में अच्छे से लग जाए.

3. ऊपर से मीठा सोडा और नींबू डालें: सिंक में सॉल्यूशन फैलाने के बाद ऊपर से थोड़ा सा मीठा सोडा और नींबू का रस डालें. अगर आपके पास नींबू नहीं है, तो इनो भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

4. हल्के हाथ से रगड़ें: नींबू के छिलके या ब्रश की मदद से हल्के हाथ से पूरे सिंक को रगड़ें. अगर आपका सिंक एक बार में साफ हो जाता है तो बढ़िया है, लेकिन अगर ना हो तो दोबारा सॉल्यूशन डालें.

5. दोबारा सॉल्यूशन लगाएं और छोड़ दें: पहली बार में थोड़ी सफाई दिखेगी, लेकिन अगर आपके मन मुताबिक साफ ना हो तो एक बार फिर वही सॉल्यूशन लगाएं और दो-चार घंटे के लिए छोड़ दें. इससे महीनों पुराना गंदा सिंक भी शीशे जैसी चमक पा जाएगा. 

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related