Chandra Grahan 2026: होली के दिन चंद्र ग्रहण! इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क

Date:

Chandra Grahan 2026: 3 मार्च 2026 को होली के दिन चंद्र ग्रहण पड़ रहा है. यह ग्रहण कुछ राशियों के लिए विशेष सावधानी का संकेत दे रहा है. वहीं 17 फरवरी को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखा था, इसलिए उसका प्रभाव यहां देखने को भी नहीं मिला. हालांकि, यह चंद्र ग्रहण सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह का असर डाल सकता है. इसका वास्तविक प्रभाव व्यक्ति की जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति पर निर्भर करेगा. सिंह राशि में लगने वाले इस ग्रहण पर बृहस्पति की नवम दृष्टि इसके नकारात्मक प्रभाव को काफी हद तक कम करने में सहायक मानी जा रही है. आइए जानते हैं किन राशियों को अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है और किन पर प्रभाव सामान्य रहेगा.

इन राशियों को रहना होगा सतर्क
कर्क राशि

कर्क राशि के लिए यह ग्रहण अष्टम भाव में होगा, जो अचानक आने वाली परेशानियों का संकेत देता है. ससुराल पक्ष या पैतृक संपत्ति को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है. घर में कलह की स्थिति बन सकती है और मन में अस्थिरता रहेगी. वाणी पर नियंत्रण रखें और आंखों से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज न करें. जीवनसाथी के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें.

सम्बंधित ख़बरें

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए ग्रहण सप्तम भाव में पड़ेगा, जो दांपत्य जीवन से संबंधित है. वैवाहिक संबंधों में तनाव या दूरी की स्थिति बन सकती है. यदि पहले से कोई विवाद चल रहा है तो उसे शांतिपूर्वक सुलझाने का प्रयास करें. साझेदारी में व्यापार कर रहे लोग विशेष सावधानी बरतें. सामाजिक प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए सोच-समझकर निर्णय लें.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए यह ग्रहण चतुर्थ भाव में होगा, जो माता और मानसिक शांति का भाव माना जाता है. घर का वातावरण प्रभावित हो सकता है. मानसिक तनाव बढ़ सकता है. हृदय रोगियों को विशेष सतर्क रहने की आवश्यकता है. प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में इस समय बड़ी डील करने से बचें. माता और संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

मीन राशि

मीन राशि के लिए ग्रहण द्वादश भाव में पड़ेगा. इससे अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं. स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां, अनिद्रा या कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में तनाव संभव है. यदि कुंडली में पहले से द्वादश भाव कमजोर है तो अधिक सतर्क रहें. योग, ध्यान और धार्मिक गतिविधियां मानसिक संतुलन बनाए रखने में सहायक होंगी.

इन राशियों पर रहेगा मिलाजुला प्रभाव
मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए यह ग्रहण नवम भाव में होगा. गुरुजनों और पिता की सलाह से स्थितियों को बेहतर किया जा सकता है. धार्मिक कार्यों और दान-पुण्य से लाभ मिलेगा. परंपराओं का सम्मान करने से मानसिक शांति बनी रहेगी.

तुला राशि

तुला राशि में यह ग्रहण पंचम भाव में पड़ेगा. निर्णय लेने में भ्रम की स्थिति बन सकती है. सट्टेबाजी या जोखिम भरे निवेश से बचें. प्रेम संबंधों में गलतफहमी पैदा हो सकती है. गर्भवती महिलाएं विशेष सावधानी बरतें.

मकर राशि

मकर राशि के लिए यह ग्रहण द्वितीय भाव में होगा, जो वाणी और धन का भाव है. कड़वी भाषा और असत्य बोलने से बचें. खान-पान में लापरवाही स्वास्थ्य पर असर डाल सकती है. पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में तनाव संभव है.

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लिए ग्रहण लग्न भाव में पड़ेगा. इससे आत्मविश्वास और संदेह के बीच मन डोल सकता है. व्यक्तित्व में अस्थिरता महसूस हो सकती है. संबंधों में तनाव आ सकता है. आत्मविश्वास बनाए रखें, लेकिन अति-आत्मविश्वास से बचें.

—- समाप्त —-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Nancy Guthrie Case Explodes: Forensics Suggest Violent Struggle With Masked Attacker

| Apr 25, 2026, 05:30:00 AM | etimes.inThe...

‘Dacoit’ box office collections day 15: Mrunal Thakur, Adivi Sesh actioner adds Rs 25 lakhs; Steady India total crosses 39 cr | Telugu Movie...

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-130506294,imgsize-99578,width-400,height-225,resizemode-4/dacoit.jpg" alt="'Dacoit' box office collections day 15: Mrunal...