‘अभिषेक बच्चन हैं समझदार पार्टनर’, बोले पिता अमिताभ, ऐश्वर्या ने लुटाया था प्यार

Date:

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन का रिश्ता लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. उनकी शादी और परिवार को लेकर बार-बार अटकलें लगाई जाती हैं. पिछले साल ही दोनों के तलाक की अफवाहें उड़ी थीं. हालांकि कपल ने बार-बार साफ किया है कि ये सिर्फ अफवाहें हैं. इसके अलावा दोनों एक-दूसरे का सपोर्ट करते नजर आते हैं. इस सबके बीच अमिताभ बच्चन का एक हालिया ब्लॉग पोस्ट फैंस का ध्यान आकर्षित कर रहा है. यहां अमिताभ ने अपने बेटे अभिषेक की तारीफ की है.

अमिताभ ने की बेटे की तारीफ

उन्होंने लिखा, ‘और विस्थापन की पीड़ा में, अलगाव की व्यथा में, विस्थापन की निरर्थकता में… एक सुखद सांस आती है… बेटा… बिना बताए मेरे कमरे में आ जाता है… एक आश्चर्य में… बस सारी नकारात्मकता, चिंता, बेचैनी को बहा ले जाता है…’ अपने पोस्ट का अंत करने हुए बिग बी ने लिखा, ‘अभिषेक एक खूबसूरत, समझदार पार्टनर, दोस्त और उससे भी अधिक है…’

सम्बंधित ख़बरें

ऐश्वर्या ने लुटाया था प्यार

कुछ दिन पहले ऐश्वर्या ने अपने पति अभिषेक बच्चन के 50वें जन्मदिन पर एक बहुत प्यारा बर्थडे पोस्ट शेयर किया था. उन्होंने अभिषेक की बचपन की एक मोनोक्रोम तस्वीर शेयर की, जिसमें सिर्फ उनकी आंखें नजर आ रही थीं. एक्ट्रेस ने लिखा, ‘हैप्पी हैप्पी 50वां जन्मदिन मेरे सबसे प्यारे बेबी-पापा को. बहुत सारा प्यार, शांति, खुशी, संतुष्टि और उत्तम स्वास्थ्य के साथ. भगवान आपको आशीर्वाद दें. गोल्डन बने रहें… चमकते रहें, प्यार.’

उड़ी थीं तलाक की अफवाहें

अभिषेक और ऐश्वर्या ने नया साल भी साथ में मनाया था. दोनों अपनी बेटी आराध्या के साथ न्यूयॉर्क सिटी में छुट्टियां बिताने गए थे. काफी वक्त से अफवाहें आ रही थीं कि कपल अलग होने वाला है. हालांकि अभिषेक ने पीपिंग मून से बातचीत में कहा था, ‘मैंने कभी कुछ गलत नहीं किया, इसलिए मुझे समझ नहीं आता कि मुझे हर जगह जाकर सफाई देने की जरूरत क्यों है. ऐसी कोई जरूरत नहीं है. अगर कुछ बात हाथ से निकल गई लगे, जैसे अगर आप मेरे परिवार के बारे में गलत बातें कर रहे हैं, तो मैं आपको सुधारूंगा.’

अपनी बेटी के बारे में उन्होंने कहा था, ‘आराध्या एक समझदार लड़की है. और उसकी मां ने बहुत शानदार काम किया है… वह जानती है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह उसके लिए प्राथमिकता है. उसके पास फोन नहीं है. वह 14 साल की है. अगर उसके दोस्त उससे संपर्क करना चाहें, तो उन्हें उसकी मां के फोन पर कॉल करना पड़ता है. यह फैसला हमने बहुत पहले लिया था. उसे स्कूल बहुत पसंद है. वह किसी भी बात पर यकीन नहीं करती. मुझे लगता है कि उसकी मां ने उसे इतना अच्छे से सिखाया है कि वह हर पढ़ी हुई बात पर विश्वास न करे. मेरे माता-पिता की तरह, हम परिवार के साथ पूरी ईमानदारी से रहते हैं. ऐसा कोई मौका नहीं आया जहां किसी को किसी से सवाल करना पड़े.’

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने 2007 में शादी की थी. 2011 में दोनों ने बेटी आराध्या का स्वागत किया. कपल को ‘बंटी और बबली’, ‘उमराव जान’, गुरु’ संग अन्य फिल्मों में देखा जा चुका है.

—- समाप्त —-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related