अरावली की पहाड़ियों में सख्त पहरे के बीच रश्मिका-विजय लेंगे सात फेरे, तैनात होगी थ्री लेयर सिक्योरिटी!

Date:

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. कपल उदयपुर में इंटीमेट वेडिंग करने वाला है.बताया जा रहा है कि कपल अपनी शादी को लेकर सुरक्षा के मामले में काफी सख्त है. इसी वजह से उन्होंने वेडिंग वेन्यू पर थ्री-टियर सिक्योरिटी सिस्टम लगाया है, ताकि प्राइवेसी बनी रहे और कोई रुकावट न आए.

सख्त सुरक्षा के इंतजाम

रिपोर्ट्स हैं कि हैदराबाद से लोकल प्रशासन और सिक्योरिटी टीमें उदयपुर पहुंच चुकी हैं. इसके अलावा इंटरनेशनल सिक्योरिटी भी बुलाई गई है, ताकि उनके खास दिन पर सब कुछ प्लान के मुताबिक हो. शादी की खबरें पहले से ही चर्चा में थीं, लेकिन कपल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लंबा नोट शेयर कर इसे कन्फर्म किया.

सम्बंधित ख़बरें

एक करीबी सूत्र ने बताया कि सगाई की तरह ही शादी भी बेहद निजी रखी जाएगी, जिसमें सिर्फ परिवार और खास दोस्त शामिल होंगे. बाद में इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए मुंबई और हैदराबाद में दो बड़े रिसेप्शन रखने की योजना है.

‘VIROSH’ नाम से होगी शादी

22 फरवरी को दोनों ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि फैंस ने उन्हें प्यार से ‘VIROSH’ नाम दिया है, इसलिए वो अपनी शादी को “The Wedding of VIROSH” कहेंगे. उन्होंने फैंस को धन्यवाद देते हुए लिखा कि आप हमेशा हमारे दिल का हिस्सा रहेंगे. 

दोनों की सगाई 3 अक्टूबर 2025 को हैदराबाद में हुई थी. अब 26 फरवरी को उदयपुर में शादी होगी. वेन्यू बताया जा रहा है The Mementoes by ITC Hotels होगा, जो खूबसूरत अरावली पहाड़ियों के बीच स्थित है.

कब होगा रिसेप्शन?

शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे. उदयपुर में शादी के बाद 4 मार्च 2026 को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा. ये प्रोग्राम ताज कृष्णा में होने की खबर है, जहां टॉलीवुड और बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हो सकते हैं. तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के भी पहुंचने की उम्मीद है.

रश्मिका और विजय पहली बार 2018 में फिल्म गीता गोविंदम के सेट पर मिले थे. इसके बाद 2019 में डियर कॉमरेड में फिर साथ नजर आए. दोनों ने साथ में वेकेशन भी एंजॉय किया लेकिन कभी साथ की तस्वीरें पोस्ट नहीं कीं. 

रश्मिका और विजय उदयपुर शादी की रस्मों और तैयारियों के लिए पहुंच चुके हैं. 

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

8 beautiful short baby girl names that mean grace and elegance

AAText SizeSmallMediumLarge1/11Baby girl names that mean grace and eleganceA...

Sarah Ferguson Accused Of ‘Cash Grab’ As She ‘Reaches Out’ To Tiger Woods | WATCH

Sarah Ferguson 'Spotted' In Austria After 213 Days; Epstein...