परीक्षार्थी के बदले सॉल्वर दे रहा था एग्जाम, यूपी बोर्ड परीक्षा में फर्जीवाड़े का खुलासा

Date:

परीक्षार्थी के बदले सॉल्वर दे रहा था एग्जाम, यूपी बोर्ड परीक्षा में फर्जीवाड़े का खुलासा

यूपी एसटीएफ ने एक इंटर कॉलेज से परीक्षार्थी के बदले पेपर दे रहे सॉल्वर को गिरफ्तार किया है. इंटर कॉलेज का प्रिंसिपल भी इसमें संलिप्त पाया गया. पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है.

X

बोर्ड एग्जाम में फर्जीवाड़े का खुलासा, सॉल्वर और प्रिंसिपल अरेस्ट (Photo - ITG)

बोर्ड एग्जाम में फर्जीवाड़े का खुलासा, सॉल्वर और प्रिंसिपल अरेस्ट (Photo – ITG)

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक स्कूल में बोर्ड परीक्षा के दौरान बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है. वहां परीक्षार्थी के बदले सॉल्वर बैठकर पेपर लिख रहा था. इसमें स्कूल के प्रधानाचार्य की सांठ-गांठ सामने आई है. उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गाजीपुर के भगेलू दास इंटर कॉलेज में छापेमारी कर बोर्ड परीक्षा में फर्जीवाड़े का खुलासा किया. यहां एक परीक्षार्थी के बदले सॉल्वर पेपर लिख रहा था. 

भगेलू दास इंटर कॉलेज में अंग्रेजी विषय की परीक्षा में वास्तविक परीक्षार्थी शुभम यादव की जगह सॉल्वर शिवम यादव को बैठाकर परीक्षा दिलाई जा रही थी. इस मामले में आरोपियों को यूपी एसटीएफ की टीम ने  गिरफ्तार कर लिया है. परीक्षा में धांधली के आरोप में कॉलेज के प्रधानाचार्य विन्ध्याचल यादव और सॉल्वर शिवम यादव को गिरफ्तार किया गया है.

 पूछताछ में सामने आया कि शिवम यादव पिछले तीन दिनों से हिन्दी और सामाजिक विज्ञान सहित अन्य विषयों की परीक्षा भी दे चुका था. इस फर्जीवाड़े के लिए प्रधानाचार्य द्वारा 40 हजार रुपये लेने की बात सामने आई है. इस तरह प्रधानाचार्य की मिलीभगत से परीक्षा में फर्जीवाड़े का खेल चल रहा था. प्रिंसिपल पर इस तरह से पैसे लेकर परीक्षा दिलवाने के मामले की जांच की जा रही है. 

सम्बंधित ख़बरें

मौके से हाईस्कूल अंग्रेजी का प्रश्नपत्र, उत्तर पुस्तिका, ओएमआर शीट, प्रवेश पत्र, आधार कार्ड और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए. मामले में थाना दुल्लहपुर, जनपद गाजीपुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है. इस फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद शिक्षा महकमा सकते में है. इसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है. 

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related