खिड़कियों से लटके शव और चीखते घायल यात्री! लखनऊ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कैसे पलटी डबल डेकर बस? चश्मदीद बोला- सांप की तरह लहराई, फिर…

Date:

‘बस लखनऊ साइड से आ रही थी, सांप की तरह लहरा रही थी, फिर अचानक से पलट गई… और चीख-पुकार मच गई’. ये बात पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण सड़क के चश्मदीद ने ‘आजतक’ को बताई. इस हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं. पुलिस-प्रशासन ने राहत-बचाव पूरा कर लिया है. हाइवे को क्लियर करवा लिया गया है. आवागमन कुछ देर के बाद बाधित हुआ था लेकिन अब सुचारु रूप से चालू है. 

गोसाईगंज क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे हुआ हादसा 

आपको बता दें कि लखनऊ के गोसाईगंज क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सोमवार को एक भीषण बस हादसा हो गया. लुधियाना से दरभंगा जा रही एक तेज रफ्तार डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई. इस दर्दनाक दुर्घटना में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 16 लोग गंभीर रूप से घायल हैं.

सम्बंधित ख़बरें

जानकारी के अनुसार, हादसा एक्सप्रेस-वे के पॉइंट 11.4 पर हुआ, जिसकी मुख्य वजह ड्राइवर को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है. पुलिस ने राहत कार्य चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया है. मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि लापरवाही और तेज रफ्तार ने एक बार फिर यात्रियों के सफर को मातम में बदल दिया. 

चश्मदीद ने बताई पूरी कहानी 

हादसे वाली जगह पर मौजूद युवक अंश पटेल ने बताया कि डबल डेकर बस रफ्तार में थी. एक्सीडेंट से ठीक पहले वह सांप के जैसे लहरा रही थी. फिर अचानक से उसकी आंखों के सामने ही बस पलट गई. यात्री लोग चीख-पुकार मचाने लगे. सड़क पर यात्रियों का सामान बिखर गया. ट्रैफिक रुक गया. फौरन पुलिस को फोन किया. कुछ ही देर में पूरी फोर्स आ गई जिसने कड़ी मशक्क्त से क्रेन से बस को सीधा किया. 

दर्दनाक मंजर 

वहीं, बस में सवार एक यात्री चंद्रदेव ने बताया कि हम लोग अंबाला से बेतिया जा रहे थे. अचानक से तेज आवाज आई और बस पलट गई. लगता है ड्राइवर ने नशा किया था. हम गाड़ी के नीचे दबे थे. मौका पाकर ड्राइवर और सहायक भाग गए. 

घटना के तुरंत बाद का एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ घायल/मृत यात्री खिड़कियों से लटकते नजर आ रहे हैं. आसपास लोगों की भीड़ जमा है. कोई रो रहा है तो कोई चीख रहा है. पीड़ितों के चेहरे पर अपनों को खोने का दर्द और डर साफ झलक रहा था. 

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Bombay High Court Orders Fresh Inspection of Gandaulim Land Filling After Compliance Issues | Goa News – The Times of India

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-47529300,imgsize-110164,width-400,height-225,resizemode-72/47529300.jpg" alt="Find depth of filling of Gandaulim land:...

‘Didi’ is fighting alone against divisive forces like BJP: Jharkhand CM | Ranchi News – The Times of India

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-130360220,imgsize-39708,width-400,height-225,resizemode-72/mamata-banerjee-hemant-soren.jpg" alt="‘Didi’ is fighting alone against divisive forces...