बिहार पुलिस में बंपर वैकेंसी… सिपाही, ड्राइवर, फॉरेस्टगार्ड के पदों पर भर्ती

Date:

बिहार पुलिस में बंपर वैकेंसी… सिपाही, ड्राइवर, फॉरेस्टगार्ड के पदों पर भर्ती

बिहार में पुलिस सेवा में जाने के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. केंद्रीय चयन पर्षद (सीएसबीसी) ने इस साल होने वाली भर्तियों को लेकर परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है.

X

बिहार पुलिस में इस साल बंपर भर्ती (Photo - PTI)

बिहार पुलिस में इस साल बंपर भर्ती (Photo – PTI)

बिहार पुलिस में इस साल हजारों खाली पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है. पुलिस सेवा में बहाली को लेकर केंद्रीय चयन पर्षद ने इस साल का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है. इसके तहत कुल 11 भर्तियों का शेड्यूल है.

इस परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, बिहार पुलिस, बिहार फायर सर्विस, जेल विभाग, होमगार्ड, मद्य निषेध विभाग (एक्साइज पुलिस), फॉरेस्ट डिपार्टमेंट और परिवहन विभाग के अलग-अलग खाली पदों के लिए बहाली के तहत विभिन्न परीक्षाओं और चयन प्रक्रिया की तिथियों की घोषणा की गई है. तैयारी कर रहे उम्मीदवार csbc.bihar.gov.in पर जाकर जानकारी ले सकते हैं.

इन विभागों के तहत बिहार पुलिस में सिपाही, वनरक्षी (फॉरेस्टर) वनपाल (फॉरेस्टगार्ड), जेल में कक्षपाल, मद्य निषेध सिपाही जैसे पदों के लिए बहाली को लेकर होने वाली परीक्षा की जानकारी कैलेंडर में दी गई है. इसके तहत बिहार पुलिस में ड्राइवर सिपाही के 4361 पदों के लिए चल रही बहाली के तहत 12 मार्च से 25 मार्च 2026 तक फिजिकल टेस्ट और ड्राइविंग टेस्ट का आयोजन किया जाएगा. इसको लेकर दिसंबर 2025 में लिखित परीक्षा हो चुकी है. इसका फाइनल रिजल्ट अक्टूबर तक आ जाएगा.  

सम्बंधित ख़बरें

यह भी पढ़ें: बिहार में 42 हजार पदों पर वैकेंसी… नर्स, एएनएम और अमीन जैसे पदों पर भर्ती

इसके अलावा परीक्षा कैलेंडर में कक्षापाल के 2417 पदों के लिए और और मद्य निषेध सिपाही के 1685 पदों पर बहाली के लिए जून 2026 में   लिखित परीक्षा आयोजित करने की सूचना दी गई है. इसकी शारीरिक परीक्षा अक्टूबर-नवंबर में होगी. दिसंबर तक भर्ती प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और इसका फाइनल रिजल्ट दे दिया जाएगा.

वहीं विशेष शाखा के सिपाही के 83 पदों के लिए लिए भी जून में लिखित परीक्षा होगी. इसका रिजल्ट सितंबर में आएगा और फिजिकल नवंबर में होगा. फाइनल रिजल्ट दिसंबर में दे दिया जाएगा. वहीं सिपाही (तकनीकी ऑपरेटर) के 993 पदों के लिए जून में लिखित परीक्षा होगी. इसका फिजिकल नवंबर-दिसंबर में आएगा और रिजल्ट जनवरी 2027 तक प्रकाशित हो जाएगा.

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

7 factors driving real estate growth in India’s non-metro cities

TIMESOFINDIA.COM / Apr 18, 2026, 19:00 ISTAAText SizeSmallMediumLarge1/87...

Alia-Ranbir to Saif-Kareena: 5 celebrity weddings that completely rewrote the Indian shaadi style rulebook

ETimes.in / Apr 18, 2026, 18:59 ISTAAText SizeSmallMediumLarge1/65...

Top 5 residential hotspots in Nagpur for upscale living and long-term investment potential

NewsReal Estate NewsTop 5 residential hotspots in Nagpur for...