एंथ्रोपिक के AI से नाराज क्यों US? CEO से बोले ट्रंप के मंत्री- सेना के साथ हो या नहीं, तय करो

Date:

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने AI कंपनी एंथ्रॉपिक के सीईओ डारियो अमोदेई को पेंटागन तलब किया है. हेगसेथ ने डारियो को तलब करते हुए अल्टीमेटम दिया है. ये मामला अमेरिका की गोपनीय सैन्य जानकारी से जुड़ा है.

पेंटागन में होने जा रही ये उच्चस्तरीय बैठक काफी अहम है. इसकी वजह एंथ्रोपिक के AI प्रोडक्ट Claude का सेना द्वारा इस्तेमाल करने से जुड़ी शर्तें हैं. यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब रक्षा विभाग प्रमुख एआई कंपनियों पर दबाव बढ़ा रहा है कि वे अपने सबसे अपडेटेड मॉडलों को कम प्रतिबंधों के साथ अमेरिकी सेना के गोपनीय नेटवर्क पर उपलब्ध कराएं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी सरकार एंथ्रॉपिक के AI मॉडल क्लॉड के व्यापक इस्तेमाल की मांग कर रही है. फिलहाल क्लॉड ही एकमात्र उन्नत एआई मॉडल है जो सरकार के कुछ संवेदनशील रक्षा और खुफिया नेटवर्क में है. वहीं, एंथ्रॉपिक अपने सिस्टम के उपयोग को लेकर सख्त नियम बनाए रखना चाहता है.

सम्बंधित ख़बरें

एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने बताया कि एंथ्रॉपिक जानता है कि यह कोई औपचारिक बैठक नहीं है. यह दोस्ताना मुलाकात नहीं है. ये ‘या तो फैसला करो या हट जाओ’ वाली बैठक है.

अधिकारी ने स्पष्ट किया कि पेंटागन यह जानना चाहता है कि क्या कंपनी सरकार द्वारा तय शर्तों का दायरा बढ़ाने को तैयार है या नहीं. यह विवाद अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों और सिलिकॉन वैली के बीच बढ़ती खाई को भी दर्शाता है. 

इसी महीने की शुरुआत में खबर आई थी कि पेंटागन ओपन एआई और एंथ्रॉपिक जैसी प्रमुख एआई कंपनियों से आग्रह कर रहा है कि वे अपने मॉडलों को क्लासिफाइड सिस्टम पर व्यावसायिक प्रतिबंधों के बिना उपलब्ध कराएं.

क्लॉड की गोपनीय नेटवर्क में मौजूदगी ने एंथ्रॉपिक को पेंटागन की एआई महत्वाकांक्षाओं का अहम साझेदार बना दिया है.  हालांकि, क्लॉड के उपयोग पर लगे प्रतिबंधों को लेकर पेंटागन और एंथ्रॉपिक के बीच टकराव बढ़ गया है. अगर ऐसा होता है, तो सभी अमेरिकी डिफेंस कॉन्ट्रैक्टर्स को यह प्रमाणित करना होगा कि वे एंथ्रॉपिक की तकनीक का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं. इसका मतलब होगा कि क्लॉड को पेंटागन के पूरे सिस्टम से बाहर कर दिया जाएगा.

यह विवाद तब और बढ़ गया जब कुछ रिपोर्ट्स सामने आई थी कि तीन जनवरी को वेनेजुएला में हुए सैन्य अभियान के दौरान, जिसमें पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी हुई, क्लॉड का इस्तेमाल किया गया था. एआई सिस्टम का उपयोग कैसे किया गया, यह अब भी गोपनीय है. न तो ऑपरेशन से जुड़े विवरण सार्वजनिक किए गए हैं और न ही क्लॉड की भूमिका स्पष्ट की गई है. हालांकि, एंथ्रॉपिक ने इन रिपोर्ट्स की पुष्टि करने से इनकार किया है. कंपनी का कहना है कि उसकी तकनीक सख्त उपयोग नीतियों से जुड़ी है.

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related