Holi 2026 Lucky Rashiyan: होली से पहले बनेगा डबल राजयोग, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

Date:

Holi 2026 Lucky Rashiyan: कुछ ही दिनों में होली के पर्व का आगमन होने वाला है. ज्योतिषीय दृष्टि से इस बार होली बहुत ही शुभ मानी जा रही है. पंचांग के अनुसार, इस बार होली से पहले कुंभ राशि में बुधादित्य और शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण होगा. जानकारी के लिए आपको बता दें कि 13 फरवरी को सूर्य ने कुंभ राशि में प्रवेश किया था और उससे पहले 6 फरवरी को शुक्र ने कुंभ राशि में प्रवेश किया था और 3 फरवरी को बुध ने कुंभ राशि में प्रवेश किया था.

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, बुधादित्य और शुक्रादित्य राजयोग दोनों बहुत ही लाभकारी होते हैं, जो व्यक्ति को अपार धन, उच्च मान-सम्मान, उत्तम बुद्धि, और करियर में सफलता प्रदान करते हैं. तो आइए जानते हैं कि होली से पहले बनने जा रहे बुधादित्य और शुक्रादित्य राजयोग से किन राशियों को लाभ होगा. 

मेष राशि

सम्बंधित ख़बरें

मेष राशि वालों के लिए यह समय आय और लाभ के लिहाज से अच्छा रह सकता है. नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और मेहनत का फल मिलने के योग हैं. पुराने रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. अगर आप निवेश करना चाहते हैं, तो सोच-समझकर कदम उठाना बेहतर रहेगा. व्यापार से जुड़े लोगों को भी फायदा मिल सकता है.

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए यह योग कई मामलों में पॉजिटिव असर दे सकता है. प्रेम संबंध मजबूत हो सकते हैं और परिवार से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है. पार्टनरशिप में काम करने वालों को फायदा होगा. आर्थिक स्थिति भी धीरे-धीरे बेहतर हो सकती है और जीवन में संतुलन बना रहेगा.

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए यह समय धन और करियर के लिहाज से अच्छा साबित हो सकता है. नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं. बिजनेस में नई डील फाइनल हो सकती है. अगर समझदारी से निवेश किया जाए, तो अच्छा लाभ मिल सकता है. परिवार में भी सुख-शांति बनी रहने के योग हैं.

बुधादित्य राजयोग क्या है?

जब सूर्य और बुध एक साथ किसी एक राशि में आ जाते हैं, तब बुधादित्य राजयोग बनता है. सूर्य आत्मविश्वास, नेतृत्व और सरकारी कामों का प्रतीक माना जाता है, जबकि बुध बुद्धि, बोलचाल और व्यापार से जुड़ा होता है. इन दोनों के साथ आने से व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता मजबूत होती है, फैसले लेने की शक्ति बढ़ती है और करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं.

शुक्रादित्य राजयोग कैसे बनता है?

जब सूर्य और शुक्र एक ही राशि में स्थित होते हैं, तब शुक्रादित्य राजयोग बनता है. शुक्र को धन, सुख-सुविधा, कला और प्रेम का कारक माना जाता है. ऐसे में इस योग के बनने से व्यक्ति को आर्थिक लाभ, लग्जरी लाइफ और आकर्षण में बढ़ोतरी के संकेत मिलते हैं. खासतौर पर कला, मीडिया या बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए यह समय अच्छा माना जाता है.

—- समाप्त —-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related