आंखों में आंसू-चेहरे पर मुस्कान, सासू मां की दी साड़ी में दुल्हन बनीं रश्म‍िका

Date:

 रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा

जब से रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी 2026 को सात फेरे लेकर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की है. उनकी वेडिंग फोटोज भी खूब वायरल हो रही हैं. 

विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना

सालों तक अपने रिश्ते को प्राइवेट रखने के बाद आखिरकार ये लव स्टोरी शादी के मुकाम तक पहुंची और अब हर कोई उनकी रॉयल वेडिंग और लुक की तारीफ कर रहा है. न्यूली वेडेड कपल साथ में बेहद खूबसूरत भी लग रहा है. 

विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना

रश्मिका-विजय ने आंध्र और कोडवा दो रीति-रिवाजों से शादी की. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोडवा वेडिंग में रश्मिका को उनकी सास माधवी जी की ओर से एक स्पेशल साड़ी गिफ्ट की गई, जिसे पहनकर वो दुल्हन बनीं. और सभी रस्म किए.

रश्मिका मंदाना, विजय देवरकोंडा

रश्मिका का ब्राइडल लुक: परंपरा, कला और शाही ठाठ का संगम नजर आया. लो डिजाइनर अनामिका खन्ना की साड़ी में पारंपरिक दुल्हन बनीं. खुद डिजाइन ने उनके ब्राइडल लुक की डिटेल्स शेयर कीं. 

रश्मिका मंदाना, विजय देवरकोंडा

रश्मिका गहरे रस्ट (भूरे-लाल) रंग की साड़ी में दुल्हन बनीं. इस पर चमकदार लाल बॉर्डर सजा है. रश्मिका का वेडिंग लुक किसी शाही पेंटिंग से कम नहीं.

रश्मिका मंदाना, विजय देवरकोंडा

साड़ी पर मंदिर और पारंपरिक घरों से प्रेरित मोटिफ्स बेहद बारीकी से कढ़े गए हैं, जो हैदराबाद की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक पहचान को दर्शाते हैं. 

रश्मिका मंदाना, विजय देवरकोंडा

एंटीक गोल्ड धागों से की गई हैंड एम्ब्रॉयडरी साड़ी को एक अलग ही नूर दे रही है- जैसे हर धागा किसी दुआ और आशीर्वाद से बुना गया हो. रश्मिका का पूरा लुक बेहद रॉयल होने के साथ-साथ सादगी और ग्रेस से भरा है. 

रश्मिका मंदाना, विजय देवरकोंडा

भारी गहनों के बावजूद उनका अंदाज संतुलित और एलिगेंट नजर आता है. चेहरे पर नई दुल्हन की चमक, आंखों में आंसू के साथ खुशी की चमक और मुस्कान में वो सुकून दिखता है- जो सिर्फ अपने हमसफर को पाने के बाद आता है.

रश्मिका मंदाना, विजय देवरकोंडा

रश्मिका और विजय का पहना हर एक गहना और आउटफिट परंपरा को दर्शाता है. सिर पर बांधा पीला धागा, वहीं रश्मिका का भारी-भरकम झुमका, बालों में लगी ज्वेलरी- जिसे जड़ा बिल्ला कहा जाता है, कंधों पर लगे गोल्ड चेन, गले में पहना सोने का चोकर सेट- सभी वेडिंग रिचुअल का हिस्सा हैं.

विजय देवरकोंडा

विजय देवरकोंडा ने भी पारंपरिक अंदाज में सबका दिल जीत लिया. आइवरी रंग की धोती और गहरे सिंदूरी अंगवस्त्रम में सजे विजय का लुक हैदराबाद की टेक्सटाइल विरासत से प्रेरित है. जंगल और मंदिर से जुड़े डिजाइन उनके आउटफिट को ताकत, परंपरा और वंश की पहचान देते हैं. साथ ही विजय के कान के कुंडल- जिसे काड़ुक्कन कहा जाता है. पैर का कड़ा और हाथ में पहना हुआ टेम्पल रिस्ट ज्वेलरी, कमर पर बंधा गोल्ड बेल्ट- जिसे ओडियनम कहा जाता है, गले में पहनी कासू माला-लंबी हरम माला, जो परंपरा से जुड़े हैं.

रश्मिका मंदाना, विजय देवरकोंडा

लेकिन इस पूरी वेडिंग गैलरी में अगर किसी पर नजरें टिकती हैं, तो वो हैं रश्मिका- एक ऐसी दुल्हन, जिसने परंपरा को मॉडर्न शान के साथ अपनाया और अपने ब्राइडल लुक से हर दिल जीत लिया.

Photo: Instagram @rashmika_mandanna @thedeverankonda

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

​​Man runs into hailstorm to rescue calf, video draws widespread attention | – The Times of India

Representational image generated using AIA video of a man...

CPM’s P Shanmugam Vows to Legalize Gig Workers in Tamil Nadu Elections | Chennai News – The Times of India

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-130082670,imgsize-50372,width-400,height-225,resizemode-72/cpm-state-secretary-p-shanmugam.jpg" alt="Tamil Nadu polls: CPM P Shanmugan promises...