हर्ष गुजराल से ज्यादा पैसे कमाते हैं फराह खान के कुक दिलीप? कॉमेडियन ने ली चुटकी

Date:

फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान अपने यूट्यूब चैनल पर एक और व्लॉग लेकर वापस आ गई हैं. इस बार फराह और उनके कुक दिलीप, मुंबई में स्टैंड-अप कॉमेडियन हर्ष गुजराल के घर पहुंचे. हर्ष की महंगी स्नीकर (जूते) कलेक्शन से लेकर दिलीप की कमाई तक की बातें इस एपिसोड में हुईं. फराह का पूरा व्लॉग वीडियो हंसी-मजाक से भरा हुआ है.

फराह और दिलीप जैसे ही हर्ष गुजराल के घर में घुसे, हर्ष ने दिलीप की उम्र पूछी, फिर 41 साल के दिलीप के पैर छुए. हर्ष ने मजाक में कहा, ‘पता है मैंने उनके पैर क्यों छुए और उम्र क्यों पूछी? यूट्यूब पर हमने जो 10 साल में किया, दिलीप भाई ने वो एक साल में कर लिया है.’

महंगे जूतों के शौकीन हैं हर्ष गुजराल

सम्बंधित ख़बरें

स्टैंड-अप कॉमेडियन ने फिर फराह खान के साथ किए गए टीवी शो ‘मैडनेस’ की यादें ताजा कीं. उन्होंने बताया, ‘फराह मैम ब्रेक और लंच टाइम में सबके लिए स्वादिष्ट खाना लाती थीं. हम सब सोचते थे कि वो बहुत अच्छी औरत हैं. लेकिन अब मुझे पता चला कि वो असल में उनके यूट्यूब चैनल के लिए ट्रायल था.’

कोरियोग्राफर ने फिर हर्ष गुजराल के माता-पिता से बात की और उनके बचपन की शरारतों की कहानियां सुनीं. घर का टूर देते हुए और अपनी स्नीकर कलेक्शन दिखाते हुए कॉमेडियन ने बताया कि एक्टर विक्की कौशल भी कहते हैं कि हर्ष और उनके चेहरे मिलते-जुलते हैं. जब विक्की कौशल ने हर्ष को नए घर की बधाई दी, तो हर्ष ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया था, ‘थैंक यू, आधा तो आपकी वजह से ही बना है.’

दिलीप से कम है कॉमेडियन की सैलरी?

जब फराह खान ने उनके सबसे महंगे जूतों के बारे में पूछा, तो हर्ष ने अपनी लुई विटन (Louis Vuitton) स्नीकर्स की ओर इशारा किया. फराह ने मजाक में कहा, ‘दिलीप, एक जूता ले लो, इससे तो कम से कम एक घर खरीद सकते हो.’ जिस पर हर्ष ने जवाब दिया, ‘इतना महंगा नहीं है. और वो (दिलीप) तो इन दिनों इतना कमा रहे हैं, मुझसे भी ज्यादा. मुझे उनकी एक रील का रेट पता चला है.’

फिर सभी ने किचन में जाकर चाय बनाई. साथ ही गुजराल ने स्पेशल ड्राई फ्रूट चाट बनाना भी सीखा. खाना बनाते हुए फराह के कुक दिलीप ने बताया कि उनके फेवरेट एक्टर शाहरुख खान है, और जब शाहरुख, फराह के घर आए थे तो उनसे मिले थे. हर्ष ने तुरंत फराह को ताना मारा, ‘मैंने आपको कितनी बार कहा है कि मुझे शाहरुख भाई से मिलवा दो.’ फराह ने जवाब दिया, ‘तेरी डेट्स ही नहीं मिलती हैं.’

व्लॉग के अंत में उन्होंने स्वादिष्ट चाय का मजा लिया और अपने यूट्यूब सब्सक्राइबर्स की तुलना की (3 मिलियन). पूरा व्लॉग हल्का-फुल्का, मजेदार और दिल छू लेने वाला रहा. फराह खान का स्टाइल ही अलग है, इसमें कोई दोराय नहीं है.

—- समाप्त —-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related