Chery KP31: 30% कम वाइब्रेशन, ज्यादा माइलेज! दुनिया की पहली डीजल हाइब्रिड पिकअप से उठा पर्दा

Date:

चीन की कार कंपनी Chery ने ऑस्ट्रेलिया में हुए एक खास मीडिया इवेंट में अपनी नई KP31 ड्यूल कैब यूटे (ute) कॉन्सेप्ट से पर्दा उठा दिया है. कंपनी ने साफ कर दिया है कि इसका प्रोडक्शन मॉडल 2026 के आखिर में लॉन्च किया जाएगा. यह यूटे पिकअप सेगमेंट में एक बिल्कुल नया प्रयोग लेकर आने वाली है. Chery ने दावा किया है कि KP31 दुनिया की पहली डीजल प्लग इन हाइब्रिड पिक-अप होगी. इसे खास तौर पर ऑस्ट्रेलियाई बाजार को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसमें डीजल इंजन की ताकत और इलेक्ट्रिक सिस्टम की बेहतर माइलेज का मेल देखने को मिलेगा.

सबसे पहले बता दें कि, यूटे (ute) आमतौर पर उन यूटिलिटी व्हीकल्स को कहा जाता है, जो पिक-अप फॉर्म में आती हैं. KP31 में 2.5 लीटर का टर्बो चार सिलेंडर डीजल इंजन दिया जाएगा, जिसे इलेक्ट्रिक मोटर की मदद मिलेगी. कंपनी के मुताबिक यह सिस्टम 47 प्रतिशत थर्मल एफिशिएंसी देगा. साथ ही यह आम डीजल इंजन के मुकाबले करीब 10 प्रतिशत ज्यादा माइलेज देने में सक्षम होगा. कंपनी का कहना है कि यह नया हाइब्रिड सिस्टम दूसरे समान सिस्टम्स के मुकाबले 10 प्रतिशत हल्का होगा. इसके अलावा डीजल इंजन से होने वाला शोर और वाइब्रेशन करीब 30 प्रतिशत तक कम होगा. इससे लंबे सफर में ड्राइविंग ज्यादा आरामदायक बन सकती है.

Chery KP31 की साइज

KP31 को ऑस्ट्रेलियाई पिक-अप खरीदारों की जरूरतों के हिसाब से तैयार किया गया है. इसका पेलोड करीब 2205 पाउंड और टोइंग क्षमता 7716 पाउंड बताई जा रही है. ये आंकड़े सीधे तौर पर Toyota HiLux और Ford Ranger जैसी पॉपुलर पिक-अप मॉडलों को टक्कर देते हैं. कॉन्सेप्ट मॉडल की लंबाई 220.9 इंच (5,610 मिमी), चौड़ाई 75.6 इंच (1,920 मिमी) और ऊंचाई 75.8 इंच (1,925 मिमी) है. प्रोडक्शन वर्जन की लंबाई थोड़ी कम होकर करीब 214.6 इंच (5,450 मिमी) होगी.

सम्बंधित ख़बरें

डिजाइन पूरी तरह से एक मजबूत लैडर फ्रेम पिकअप का अहसास देता है. इसमें स्क्वॉयर बॉडी, सीधे हेडलैंप, मजबूत रियर बंपर स्टेप, स्नॉर्कल, ऑल टेरेन टायर्स और मैट ग्रे पेंट देखने को मिला है. कॉन्सेप्ट KP31 के अंदर प्रीमियम फील दी गई है. इसमें सुएड और लेदर फिनिश, बड़ा टचस्क्रीन सिस्टम और पूरी तरह डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मौजूद है. हालांकि कंपनी ने साफ किया है कि फाइनल इंटीरियर डिजाइन अभी तय नहीं हुआ है.

Chery इस पिक-अप को दो तरह के ग्राहकों के लिए पेश करना चाहती है. पहला वर्ग परिवार और बिजनेस से जुड़े लोगों का होगा, जिन्हें एक ही गाड़ी से काम और निजी इस्तेमाल दोनों चाहिए. दूसरे वो लोग जो ऑफ रोडिंग और एडवेंचर पसंद करते हैं. कंपनी ऑफ रोड थीम वाला एक खास वेरिएंट भी ला सकती है. KP31 फिलहाल सिर्फ एक कोडनेम है. इसका फाइनल प्रोडक्शन नाम अभी सामने नहीं आया है. इसके लॉन्च के वक्त ही इसके नाम, कीमत और अन्य जानकारियां सामने आ सकेंगी. 

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Top 5 residential areas of Nashik for quality living and investment

TIMESOFINDIA.COM / Updated: Apr 27, 2026, 19:32 ISTAAText SizeSmallMediumLarge1/6Top...

AC vs cooler: What works best for Delhi

Air conditioners offer fast and controlled cooling. They bring...