वनभूलपुरा में प्राधिकरण की देखरेख में लगेंगे शिविर

Date:

वनभूलपुरा में प्राधिकरण की देखरेख में लगेंगे शिविर

हल्द्वानी में वनभूलपुरा में रेलवे की जमीन खाली कराने से पहले प्रभावितों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रशासन ने शिविर लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रभावितों के लिए फार्म 19 मार्च से पहले उपलब्ध कराए जाएंगे, और वार्डों में शिविर लगाए जाएंगे ताकि कोई भी परिवार छूट न जाए।

वनभूलपुरा में प्राधिकरण की देखरेख में लगेंगे शिविर

हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। वनभूलपुरा में रेलवे की जमीन खाली कराने से पहले प्रभावितों को प्रधानमंत्री आवास योजना का फायदा दिलाने के लिए प्रशासन ने कवायद देज कर दी है। बताया गया है कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की देखरेख में वनभूलपुरा में शिविर लगाए जाएंगे। इसके लिए प्रशासन स्तर पर शिविरों को लेकर विभागीय अधिकारियों से समंवय स्थापित किया जा रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि प्रभावितों को आवास योजना का फायदा दिलाने के लिए पिछले दिनों प्रशासन, रेलवे, नगर निगम, प्राधिकरण, ग्राम विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक ली गई थी। उन्होंने क्षेत्र में प्रभावितों को लेकर पूर्व में हुए सर्वे के बारे में जानकारी ली।

बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से समंवय स्थापित कर शिविरों के आयोजन को लेकर जल्द ही कार्ययोजना तय की जाएगी। 19 मार्च से पहले प्रभावितों को फार्म उपलब्ध करा दिए जाएंगे। फार्मों के प्रकाशन का कार्य शुरू कर दिया गया है। फार्म जमा कराने के लिए प्रभावित वार्डों में बड़ी संख्या में शिविर लगाए जाएंगे। पार्षदों व संस्थाओं के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। ताकि प्रभावित कोई भी परिवार फार्म भरने से न छूट पाए। इसके लिए प्रशासन व रेलवे विभाग संयुक्त रूप से कार्य करेगा। इस काम को पूरा करने के लिए पूर्व में क्षेत्र में सर्वे कर चुकी राजस्व विभाग व रेलवे की टीम से ही कार्य लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related