हल्द्वानी में वोटरों की मैपिंग के लिए छह से विशेष शिविर

Date:

हल्द्वानी में वोटरों की मैपिंग के लिए छह से विशेष शिविर

हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में 6 से 9 मार्च तक मतदाता मैपिंग के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे। छूटे हुए मतदाता 2003 की वोटर लिस्ट से अपना नाम चेक कर सकते हैं। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया कि औसतन 75 प्रतिशत मैपिंग का कार्य पूरा हो चुका है। सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

हल्द्वानी में वोटरों की मैपिंग के लिए छह से विशेष शिविर

हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट ने प्री-एसआईआर के तहत हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में वोटरों की मैपिंग के लिए छह मार्च से विशेष शिविर लगाने के लिए रोस्टर जारी किया है। इनके माध्यम से छूटे वोटर 2003 की वोटर लिस्ट से मैपिंग करा सकते हैं। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया कि अब तक औसतन 75 प्रतिशत मैपिंग का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। जो मतदाता मैपिंग से छूट गए हैं उनकी सुविधा के लिए मतदान केंद्रवार शिविर आयोजन किए जाएंगे। छूटे वोटर 6, 7 व 9 मार्च को मतदान केन्द्र पर पहुंचकर मैपिंग करा सकते हैं।

सभी बीएलओ और सुपरवाइजरों को तैयारियां पूरी करने के आदेश दिए गए हैं। राजनीतिक दलों की ओर से नियुक्त बूथ लेवल एजेंटों, क्षेत्रीय पार्षदों के साथ समन्वय स्थापित कर उनसे भी शिविरों का प्रचार करने का निवेदन किया जा रहा है। मैपिंग कार्य की जांच और निगरानी के लिए सहायक नगर आयुक्त, नायब तहसीलदार और तहसीलदार हल्द्वानी को अलग-अलग केंद्र आवंटित किए गए हैं। 29 क्षेत्रों में लगेंगे विशेष शिविर: छह मार्च को राइंका व प्राथमिक बालिका विद्यालय राजपुरा, प्राथमिक विद्यालय रेलवे बाजार, जीजीआईसी कालाढूंगी रोड, एचएन इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय तुलसी नगर, एमबी कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय मछली मार्केट, विवेकानंद पूर्व माध्यमिक विद्यालय हल्द्वानी, प्राथमिक विद्यालय दमुवाढूंगा, बालिका इंटर कॉलेज काठगोदाम, बालिका इंटर कॉलेज वनभूलपुरा, सावित्रि पब्लिक स्कूल मल्ली बमौरी, ललित आर्य महिला इंटर कॉलेज, इंटर कॉलेज इन्द्रा नगर, प्राथमिक विद्यालय गांधीनगर, प्राथमिक विद्यालय बमौरी, मदरसा नैनीताल पब्लिक स्कूल इन्द्रा नगर में शिविर लगेगा। सात मार्च को प्राथमिक विद्यालय सुभाष नगर, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, शारदा रौतेला प्राथमिक विद्यालय दमुवाढूंगा, महिला डिग्री कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय इन्द्रा नगर, वेदांतम इंटरनेशनल स्कूल दमुवाढूंगा, लक्ष्मी शिशु मंदिर और 9 मार्च को रामलीला भवन हल्द्वानी, भारतीय बाल विद्या मंदिर कालाढूंगी रोड, जेडीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल दमुवाढूंगा में शिविर आयोजित होंगे। वोटर मैपिंग के लिए इस लिंक पर देखें नाम: सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने मतदाताओं से अपील है कि वह 2003 की मतदाता सूची में अपना नाम खोजने के लिए चुनाव आयोग की वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए https://election.uk.gov.in/search2003uk लिंक पर जाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Top 5 areas in Kochi for residential living and property investment

Kaloor is a prime example of a developed area...

Buying your first diamond? 5 golden rules you absolutely need to know

ETimes.in / Apr 4, 2026, 17:18 ISTAAText SizeSmallMediumLarge1/6Know...

5 high-end residential localities in Goa shaping the luxury real estate market

TIMESOFINDIA.COM / Updated: Apr 4, 2026, 21:37 ISTAAText SizeSmallMediumLarge1/65...