हल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार के हॉकी मैदान में 16वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर हॉकी चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड के बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ियों के ट्रायल लिए गए। इस चयन प्रक्रिया में राज्य भर से युवा खिलाड़ियों ने भाग लिया। ट्रायल में महिला वर्ग से 48 और पुरुष वर्ग से 63 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उत्तराखंड हॉकी एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र सिंह बाफिला ने बताया कि दोनों वर्गों से 24-24 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता राजगीर बिहार में आयोजित की जाएगी जबकि महिला वर्ग की टीम रांची झारखंड में दमखम दिखाएगी। चयन प्रक्रिया में साई के पूर्व चीफ कोच वीरेंद्र परिहार, हरीश भाकुनी, पुष्कर सिंह रावत, सहायक उप निदेशक क्रीड़ा राशिका सिद्दीकी और उप जिला क्रीड़ा अधिकारी वरुण बेलवाल मौजजूद रहे।
इनका हुआ चयन
बालक वर्ग… गुलशन, गौरव भट्ट, अमन कुमार, अंकुर गुप्ता, भारत सिंह कोरंगा, दक्ष प्रजापति, किशन वर्मा, दिव्यांश जलाल, ध्रुव, गोविंद सिंह, मनीष सिंह कुंवर, मिहिर सिंह कुंवर, विक्की सिंह बोहरा, विकास कश्यप, अजय, रजनीश, अंकित कुमार, अग्रिम डोभाल, गुनजीत भंडारी, रौनक यादव, हेम, दिक्षांत जोशी, अनुराग सिंह, श्रीयांश बिजलवान
बालिका वर्ग… आश्मी, आश्मी दसौनी, देव्यानी जोशी, दिया, गुनगुन कटारिया, गुंजन कटारिया, जाह्नवी शरण, करीना, कृतिका, मीनाक्षी, मिताली सिंह कुंवर, आस्था पांगती, रिया, पल्लवी रावत, श्रद्धा, सिमरन, त्रिवेणी खनका, प्रियंका रावत, हिमानी आर्या, सिया, सांची, अक्षिता नेगी, अंशिका चौरसिया, संध्या

