मुख्यमंत्री धामी को तिलक लगाकर स्वामी रामगोविंद दास ने किया होली महोत्सव का शुभारंभ

Date:

मुख्यमंत्री धामी को तिलक लगाकर स्वामी रामगोविंद दास ने किया होली महोत्सव का शुभारंभ

हल्द्वानी में हरि शरणम जन संस्था द्वारा श्री कृष्ण होली महोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। सांसद अजय भट्ट और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कुमाऊं की सांस्कृतिक परंपरा का प्रदर्शन हुआ, जिसमें पारंपरिक होली, भक्ति गीत और फूलों की होली शामिल थीं। स्वामी रामगोविंद दास भाईजी ने होली के महत्व पर प्रकाश डाला।

मुख्यमंत्री धामी को तिलक लगाकर स्वामी रामगोविंद दास ने किया होली महोत्सव का शुभारंभ

हल्द्वानी। संस्था हरि शरणम जन द्वारा हल्द्वानी में श्री कृष्ण होली महोत्सव का आयोजन बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के प्रमुख स्वामी रामगोविंद दास भाईजी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को तिलक लगाकर किया। इस अवसर पर नैनीताल संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट सहित क्षेत्र के कई विधायक, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कुमाऊं की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा की सुंदर झलक देखने को मिली। लोहाघाट और चम्पावत से आए होलियारों ने पारंपरिक खड़ी होली प्रस्तुत कर समां बांध दिया, वहीं हल्द्वानी की विभिन्न महिला मंडलियों द्वारा आयोजित बैठकी होली ने भक्तिमय वातावरण को और भी मधुर बना दिया।

कार्यक्रम में बृज की होली का मनोहारी प्रस्तुतीकरण भी हुआ, जिसमें विवेक शर्मा द्वारा पारंपरिक अंदाज में होली का रसिक आनंद प्रस्तुत किया गया। साथ ही फूलों की होली ने पूरे परिसर को आध्यात्मिक और उल्लासपूर्ण वातावरण से भर दिया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भक्तिमय गीतों और रंगों के माध्यम से होली का आनंद लिया। इस अवसर पर स्वामी रामगोविंद दास भाईजी, जो विभिन्न देशों में जाकर सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं, ने अपने संदेश में कहा कि होली हमारे जीवन का अत्यंत महत्वपूर्ण और पावन पर्व है। उन्होंने सभी से सात्विक एवं मर्यादित ढंग से होली मनाने का आह्वान करते हुए नशे एवं किसी भी प्रकार की अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन भक्ति, उल्लास और सामाजिक सद्भाव के वातावरण में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

India BJK Cup team on loneliness on tour, street food, and social media abuse

"Soft PR and Samosas": AAP Leader Saurabh Bharadwaj...

Mamata Banerjee: ‘Trying to import worst elements’: Mamata accuses BJP of bringing ‘paid supporters’ from outside Bengal ahead of polls | India News –...

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-130040868,imgsize-45316,width-400,height-225,resizemode-4/untitled-design-2026-04-05t193917.jpg" alt="‘Trying to import worst elements’: Mamata accuses...