हल्द्वानी में सीएम धामी की दो टूक, लापरवाही पर अफसरों को नहीं बख्शा जाएगा – cm dhami warns officers on accountability in haldwani review

Date:

Updated: Sun, 01 Mar 2026 10:07 AM (IST)

मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि जिम्मेदारी से बचने वालों …और पढ़ें

News Article Hero Image

एफटीआइ में की विकास कार्यों से लेकर कानून व्यवस्था की समीक्षा. Jagran

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एफटीआइ सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान अफसरों को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए हल्द्वानी में सीवर-पानी की लाइन बिछाने के साथ ही अन्य कई काम चल रहे हैं। जिन्हें समय से पूरा करने के लिए विभागों के बीच आपसी सामंजस्य जरूरी है। एक-दूसरे पर जिम्मेदारी टालने की आदत बर्दाश्त नहीं होगी। लापरवाही बरतने पर हर हाल में कार्रवाई होगी।

हल्द्वानी में यूयूएसडीए की ओर से सीवर-पेयजल लाइन बिछाने के साथ ही सड़कों का निर्माण भी किया जा रहा है। जमरानी परियोजना की ओर से सिंचाई नहरें बनाई जा रही है। लोनिवि समेत अन्य महकमों के काम भी चल रहे। लेकिन विभागों के बीच तालमेल नहीं होने के कारण आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। खराब सड़कों की वजह से हादसे भी हो चुके हैं।

वहीं, बैठक के दौरान सीएम ने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान लोगों को किसी हाल में परेशानी नहीं होनी चाहिए। सुरक्षा उपायों का विशेष ध्यान रखना होगा। वहीं, मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को लेकर संवेदनशील जगहों पर ट्रैप कैमरे, सोलर फेंसिंग और तारबाड़ लगाने के साथ ही फारेस्ट को नियमित गश्त के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा फायर सीजन में जंगलों को आग से बचाने के लिए रेंजवार निगरानी और गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाने के लिए कहा गया। बैठक के दौरान सांसद अजय भट्ट ने बीट वाचरों की संख्या बढ़ाने, झाड़ी कटान और जंगल क्षेत्र के पुराने रास्तों की सफाई को लेकर सुझाव दिए। सिंचाई नहरों के चौड़ीकरण व मरम्मत को लेकर सीएम ने सिंचाई विभाग को जल्द प्रस्ताव भेजने के निर्देश भी दिए।

अपराधियों में खौफ, जनता में विश्वास पैदा करो

बैठक के दौरान सीएम ने कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। अपराधियों में पुलिस का खौफ जरूरी है। जबकि आम लोगों में खाकी के प्रति विश्वास और बढ़ाना होगा। इसके लिए निचले स्तर से लेकर अफसरों तक को संवेदनशील और जवाबदेह बनना होगा। वहीं, कमिश्नर की ओर से ओवरलोडिंग अभियान को लेकर जानकारी दी गई।

पनियाली में महिलाओं को नहीं जाना होगा जंगल

पनियाली में बाघ के हमले में महिला की जान जाने के बाद लोगों में डर का माहौल है। खासकर चारे की तलाश में जंगल जाने वाले पशुपालकों में। डीएम ललित मोहन रयाल ने सीएम को बताया कि भीमताल की तरह पनियाली क्षेत्र में भी 15 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। ताकि लोगों को गांव में ही चारा उपलब्ध हो सके।

सीएम से सड़क निर्माण की मांग

रामपुर रोड निवासी समाजसेवी विशाल वर्मा ने सीएम को ज्ञापन सौंप वार्ड 19 से जुड़े पर्वतीय मोहल्ला गली नंबर 11 फेस टू में सड़क व नालियों के निर्माण की मांग की। कहा कि 2014 के बाद से काम नहीं हुआ। मानसून में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। टूटी सड़क के कारण हादसे का डर भी बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related