Nainital News: व्यापारिक प्रतिष्ठानों को रात 11 बजे जबरन बंद कराने की निंदा

Date:

नैनीताल। मां नयना देवी व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने रात्रि 11 बजे तक सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों, रेस्टोरेंट, मेडिकल की दुकानों आदि को जबरन बंद कराने की निंदा की है। उन्होंने व्यापारिक संगठन एवं प्रतिनिधियों से बिना वार्ता या लिखित जानकारी के अचानक आदेश को प्रभावी करने को अव्यवहारिक करार दिया है। अध्यक्ष पुनीत टंडन का कहना है कि जाम समेत अन्य कारणों से कई बार पर्यटक नैनीताल में देर रात्रि तक पहुंचते हैं। उन्हें ठहरने के लिए होटल तो मिल जाते हैं, लेकिन शहर के कई होटलों में रेस्टोरेंट नहीं है। ऐसे में वह भोजन के लिए मॉलरोड समेत मल्लीताल बड़ा बाजार और तल्लीताल बाजार जाते हैं मगर 11 बजे बंदी से उसे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीते कुछ दिनों से पर्यटक भोजन, बच्चों के लिए दूध समेत दवाइयों के लिए परेशान देखे गए। यहां तो 11 बजे बाद घूमने की भी अनुमति नहीं है। इसे रोका नहीं गया तो ग्रीष्म सीजन से पूर्व ही पर्यटन पर असर पड़ने लगेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related