सोशल मीडिया पर छाई कुमाऊं की होली

Date:

सोशल मीडिया पर छाई कुमाऊं की होली

हल्द्वानी में कुमाऊं की खड़ी होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह शास्त्रीय संगीत और लोक संस्कृति का पर्व है। युवा पीढ़ी सोशल मीडिया के जरिए इस परंपरा को वैश्विक स्तर पर पहुंचा रही है। होली के गीतों के वीडियो लाखों व्यूज पा रहे हैं और दूर-दराज के गांवों में भी इसकी लोकप्रियता बढ़ रही है।

सोशल मीडिया पर छाई कुमाऊं की होली

हल्द्वानी। कुमाऊं की खड़ी होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है। ये शास्त्रीय संगीत, लोक संस्कृति और सामाजिक मेल-मिलाप का एक जीवंत पर्व है। पिछले कुछ वर्षों में सोशल मीडिया के माध्यम से कुमाऊं की बैठकी और खड़ी होली ने एक नई पहचान बनाई है। युवा बदल रहे संस्कृति की गूंज कुमाऊं की वादियों में जब ढोलक और मंजीरों की थाप गूंजती है, तो वह केवल मोहल्ले तक सीमित नहीं रहती। युवा पीढ़ी इस समृद्ध विरासत को रील्स और लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए दुनिया भर में पहुंचा रही है। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर होली मंडलियों के लाइव सत्रों ने सात समंदर पार बैठे प्रवासियों को भी अपनी जड़ों से जोड़ दिया है।

प्रसिद्ध काली कुमाऊं की होली, जो अपनी विशिष्ट गायन शैली और ऊर्जा के लिए जानी जाती है, आज यूट्यूब व्लॉगर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। सूदूर गांवों तक की लगा रहे दौड़ पहाड़ में अक्सर पलायन हमेशा से ही किसी भी पर्व के लिए चिंता का विषय बना है। यह चिंता जताई जाती थी कि आधुनिकता के दौर में लोक परंपराएं लुप्त हो जाएंगी, लेकिन कुमाऊं की होली पर इसका कोई असर नहीं है। युवा न केवल इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं, बल्कि वे इसके ब्रांड एंबेसडर भी बन रहे हैं। पेशेवर व्लॉगर्स अब विशेष रूप से कुमाऊंनी होली को कवर करने के लिए सुदूर गांवों का रुख कर रहे हैं। होली गायन के वीडियो को मिल रहे लाखों व्यूज होली से जुड़े गीतों के गायन का वीडियो कंटेंट क्रिएटर्स यू-ट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर शेयर कर रहे हैं। इन गीतों को लाखों में लाइक और व्यूज मिल रहे हैं। जैसे मेरी नथ गाड़ी दे छैला…. होली पर सोशल मीडिया पर एक लाख लोग रील्स बना चुके हैं। ऐसे ही अन्य होली के गीत हैं जिन्हें सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related