हल्द्वानी में कार में मिला बैंक्वेट हॉल स्वामी का शव: एसी ऑन और शीशे बंद मिले, दरवाजा तोड़कर शव निकाला – Nainital News

Date:

हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल के पास शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल के बेहद करीब खड़ी एक कार में 32 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान बरेली रोड स्थित एक प्रसिद्ध बैंक्वेट हॉल के स्वामी अरुण ब

.

स्थानीय लोगों द्वारा काफी देर से संदिग्ध अवस्था में खोड़ी कार की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई, क्योंकि घटनास्थल वीवीआईपी कार्यक्रम क्षेत्र के पास था। मौके पर पहुंचे सीओ अमित कुमार और कोतवाल विजय मेहता ने जब कार के बंद दरवाजों को तोड़कर युवक को बाहर निकाला, तो पाया कि कार का एसी (AC) ऑन था और युवक का शरीर पूरी तरह ठंडा पड़ चुका था।

कार के शीशे बंद थे

तत्काल अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि कार के शीशे पूरी तरह बंद होने और लंबे समय तक एसी चलने के कारण सफोकेशन (दम घुटने) या कार्बन मोनोऑक्साइड गैस के रिसाव से यह हादसा हुआ होगा।

चूंकि यह संवेदनशील मामला मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल के समीप हुआ है, इसलिए पुलिस के साथ-साथ खुफिया विभाग (LIU) भी सक्रिय हो गया है। फॉरेंसिक टीम ने कार से फिंगरप्रिंट्स और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं ताकि किसी भी प्रकार की साजिश या अनहोनी की संभावनाओं की जांच की जा सके। पुलिस मामले की हर एंगल से मॉनिटरिंग कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related