हल्द्वानी में तेज रफ्तार डंपर ने युवक-युवती को कुचला: अचानक स्कूटी फिसलते ही सिर पर चढ़ा टायर, युवक की मौत; युवती ICU में – Nainital News

Date:

हल्द्वानी में तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा इतना भयावह था कि डंपर का टायर दोनों के सिर के ऊपर से गुजर गया।

.

दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवती ICU में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।

यह हादसा शनिवार सुबह करीब 11 बजे नैनीताल जिले के हल्द्वानी में बेरीपड़ाव स्थित महालक्ष्मी मंदिर के सामने हल्द्वानी-लालकुआं नेशनल हाईवे-109 पर हुआ।

दोनों के मांस के टुकड़े रोड पर बिखरे दिखे।

दोनों के मांस के टुकड़े रोड पर बिखरे दिखे।

स्कूटी स्लिप होते ही नीचे गिरे, तभी चढ़ गया डंपर

जानकारी के अनुसार, बेरीपड़ाव निवासी कार्तिक कांडपाल (30) किसी काम से जा रहे थे। रास्ते में पड़ोस में रहने वाली नेहा कांडपाल(22), जो ड्यूटी पर जा रही थी, मिल गई। कार्तिक ने उसे अपनी स्कूटी पर बैठा लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों अपनी लेन में चल रहे थे। हाईवे किनारे जमा मिट्टी से सीमेंटेड सड़क पर चढ़ते समय हल्का स्टेप बना हुआ है। स्कूटी उसी पर चढ़ाते समय फिसल गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आ रहा डंपर अचानक नहीं रुक पाया और उसका एक टायर दोनों के सिर के ऊपर से गुजर गया।

डंपर चालक कुछ दूरी पर वाहन रोककर खड़ा हो गया। हादसे के बाद सड़क पर मांस के टुकड़े बिखरे दिखाई दिए, जिससे घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

युवक की मौके पर मौत, युवती की सांस चल रही थी

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। युवक की मौके पर ही सांसें बंद हो चुकी थीं, जबकि युवती की सांस चल रही थी। लोगों ने ही पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी।

दोनों को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने कार्तिक को मृत घोषित कर दिया। युवती की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे ICU में रखा गया है।

बताया जा रहा है कि मृतक कार्तिक कांडपाल के दो छोटे बच्चे हैं।

युवक और यवुती को अस्पताल लेकर जाती एंबुलेंस।

युवक और यवुती को अस्पताल लेकर जाती एंबुलेंस।

हाईवे पर गलत कट और रॉन्ग साइड ट्रैफिक पर लोगों का आक्रोश

घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों का आरोप है कि हाईवे पर सही जगह कट नहीं होने के कारण लोगों को उल्टी दिशा से आना-जाना पड़ता है, जिससे अक्सर हादसे होते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई कट नियमों के विरुद्ध बने हैं और भारी वाहन अक्सर रॉन्ग साइड से चलते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।

स्थानीय व्यक्ति का दावा- गलत डिजाइन से बढ़ रहे हादसे

मौके पर मौजूद एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि यह हाईवे मानकों के अनुरूप नहीं बना है और यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। उनके अनुसार भारी वाहन रॉन्ग साइड से गुजरते हैं, लेकिन उन पर कार्रवाई नहीं होती। पास में पुलिस चौकी होने के बावजूद ओवरलोड और गलत दिशा में चलने वाले वाहनों पर लगाम नहीं लग रही।

उन्होंने बताया कि हाईवे निर्माण की ऊंचाई और डिजाइन को लेकर पहले आपत्तियां थीं, लेकिन दबाव में बदलाव किए गए। क्षेत्र में जाम की समस्या भी गंभीर है और लोगों को लंबे समय तक फंसे रहना पड़ता है। उनका कहना है कि यहां उचित कट और ट्रैफिक नियंत्रण व्यवस्था बेहद जरूरी है। ————– ये खबर भी पढ़ें…

उत्तराखंड में बिहार के व्यक्ति पर चढ़ाई कार; VIDEO:एक टायर से कुचला, 10 मीटर आगे जाकर ब्रेक लगाए; दौड़ता हुआ सांसे चेक करने पहुंचा

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में तेज रफ्तार कार ने बिहार के व्यक्ति को कुचल दिया। हादसे का एक CCTV वीडियो सामने आया है। वीडियो में कार सड़क किनारे बैठे व्यक्ति के ऊपर से गुजरती हुई दिख रही है। हादसा लोअर मॉल रोड के पास कर्नाटक खोला का है। (पढ़ें पूरी खबर)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related