हल्द्वानी में आज से दिन-रात होंगे टूटी सड़क चमकाने के काम

Date:

हल्द्वानी में आज से दिन-रात होंगे टूटी सड़क चमकाने के काम

– कैंप कार्यालय में डीएम ने दिये अफसरों को निर्देश हल्द्वानी। शहर में जगह-जगह

हल्द्वानी में आज से दिन-रात होंगे टूटी सड़क चमकाने के  काम

– कैंप कार्यालय में डीएम ने दिये अफसरों को निर्देश हल्द्वानी। शहर में जगह-जगह टूटी सड़कों और खतरनाक बने खुले नालों के कारण बढ़ते सड़क हादसों को लेकर जिला प्रशासन सख्त हुआ है। शुक्रवार को डीएम ललित मोहन रयाल ने सभी विभागों के जिम्मेदारी अफसरों की बैठक बुलाई और शहर में दिन और रात दो शिफ्टों में काम पूरे करने के निर्देश दिये। उन्होंने 12 किलोमीटर सड़क को 13 मार्च तक पूरा करने के बाद ही नई खुदाई शुरू करने के निर्देश दिये। कैम्प कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने साफ कर दिया कि आम जनता को किसी भी हाल में दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

इस मौके पर एसपी क्राइम जगदीश चंद्रा, एसपी सिटी मनोज कत्याल, नगर आयुक्त पारितोष वर्मा, उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार, अधिशासी अभियंता एलएसके गुप्ता, पेयजल निगम एके कटारिया, सिंचाई दिनेश सिंह, लोनिवि ईई प्रत्यूष कुमार आदि मौजूद रहे। ———————- जहां पर संभव है रात में काम करो.. डीएम ने यूयूएसडीए,सिंचाई, जल संस्थान,पेयजल निगम, विद्युत एवं एचपीसीएल के अफसरों से कहा कि शहर में सड़क चौड़ीकरण,सीवर लाइन,पेयजल और गैस पाइपलाइन, यूटिलिटी डक्ट शिफ्टिंग, सौंदर्यीकरण के 13 किमी के दायरे में जो काम होने हैं। यहां पर सड़क चौड़ीकरण कर काम जहां पर संभव है वहां पर रात में पूरा किया जाय। इस पर एसएसपी ने कार्यदाई संस्थाओं को सुझाव दिया की वह हाई मास्क लाइट लगाकर काम करें। उन्होंने कहा कि सभी काम 13 मार्च तक पूरे होने चाहिए। इसके ——————– सबसे पहले ये चार चौराहे बनेंगे सुंदर हल्द्वानी। एएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने शहर में सड़क चौड़ीकरण के बाद चौराहे पूरे तरह तैयार नहीं होने पर अफसरों से पूछा यह कब तक पूरे होंगे। इस पर डीएम ने निर्देश दिए की 13 मार्च तक कठघरिया, कुसुमखेडा चौक, कालूसिद्ध मंदिर स्थित कालाढूंगी चौराहा और तीनपानी चौराहा पहले चरण में सौंदर्यीकरण कराये जाएं। दूसरे फेज में बाकी बचे चौराहे सुधारे जाएं। मंडी गेट चौक पर अतिक्रमण हटाने के लिए 25 लाख की धनराशि मंडी परिषद को देने पुलिस चौकी शिफ्ट करने की योजना भी बताई। जहां पर संभव है वहां पर रात 12 बजे तक भी काम होंगे। इसके लिए अफसरों को निर्देश दिए हैं। लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। ललित मोहन रयाल, डीएम नैनीताल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related