Aaj ka Rashifal 4 मार्च 2026: मीन राशि वाले होली के दिन शुभ समाचार पाएंगे, जानें अन्य राशियों का हाल

Date:

मेष (Aries)
महत्वपूर्ण कार्यों को सूझबूझ और सावधानी से आगे बढ़ाने का समय है. व्यावसायिक लक्ष्यों को समय पर पूरा करें. कार्यक्षेत्र में सकारात्मकता बनी रहेगी. समकक्षों से तालमेल रखें. परिस्थिति के अनुसार निर्णय लेंगे. अनुशासन और मेहनत से व्यापार संवारेंगे. सहज सुधार के प्रयास बनाए रहेंगे. सेवा़क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. वरिष्ठों और अनुभवियों से सलाह बढ़ाएंगे. नियम अनुशासन रखें. चर्चा संवाद और भेंटवार्ता में नियंत्रण रखेंगे. नियमपालन बनाए रखेंगे.

शुभ अंक: 5, 8 और 9

शुभ रंग: अखरोट समान

सम्बंधित ख़बरें

आज का उपाय: भगवान विष्णु के अनन्य भक्त प्रह्लाद का स्मरण करें. ओम् नमो भगवते वासुदेवाय का जाप करें. फागोत्सव धूमधाम से मनाएं. भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. कर्मठ बनें.

वृष (Taurus)
समय की चाल सकारात्मक बनी रहेगी. शुरुआत में धैर्य व धर्मपालन बनाए रखें. आर्थिक प्रयासों में सहजता बढ़ाएं. वाणी व्यवहार में मिठास रहेगी. प्रेम संबंधों में उत्साहित रहेंगे. महत्व के कार्य गति पाएंगे. साहस पराक्रम बनाए रखेंगे. भ्रमण मनोरंजन के अवसरों का लाभ उठाएंगे. सफलता एवं लाभ का प्रतिशत बढ़ा रहेगा. आधुनिक विषयों में रुचि रहेगी. व्यवस्था को मजबूत बनाए रखेंगे. परीक्षा प्रतिस्पर्धा में बेहतर बने रहेंगे. पेशेवर मामलों में सक्रियता दिखाएंगे. प्रतिभा प्रदर्शन से उचित जगह बनाएंगे.

शुभ अंक: 4, 5, 6 और 8

शुभ रंग: सिल्वर

आज का उपाय: प्रह्लाद का स्मरण करें और ‘मित्रता’ के भाव को अपने जीवन में प्रधानता दें. गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें.

 मिथुन (Gemini)
सामाजिक मेलजोल बढ़ाने के साथ परिवार के लोगों संग सुखपूर्वक समय बिताएं. निजी संबंधों का सम्मान करेंगे. कार्य व्यापार में उचित परिणाम बनेंगे. करीबियों से जरूरी बात कहेंगे. सुख के पलों को स्वजनों से साझा करेंगे. प्रेम में सहजता रहेगी. बड़ों की बात पर ध्यान दें. अतिउत्साह में नहीं आएं. लाभ प्रतिशत पूर्ववत् बना रहेगा. निजी गतिविधियों में रुचि बढ़ी रहेगी. वरिष्ठों का सानिध्य बनाए रखेंगे. पेशेवरों से तालमेल बनाकर आगे बढ़ेंगे. प्रबंधन बेहतर बना रहेगा.

शुभ अंक: 4, 5 और 8

शुभ रंग: हल्का हरा

आज का उपाय: अहंकार का त्याग करें. भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें और फागोत्सव के रंगों में प्रेम ढूंढें.

कर्क (Cancer)
अपनों के साथ सुखद समय बांटेंगे. सामाजिक संपर्क बेहतर होगा. संबंधों में अनुकूलता बढ़ेगी. वाणिज्यिक सफलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा. भाई बंधुओं संग समय बिताएंगे. साहस पराक्रम बढ़ा रहेगा. सबका साथ समर्थन पाएंगे. कामकाजी स्थिति संवरेगी. सभी प्रभाव में बने रहेंगे. विविध गतिविधियों में सक्रियता रखेंगे. अनुभव और योग्यता का लाभ मिलेगा. सभी से सामंजस्य बनाए रखेंगे. प्रेम स्नेह के मामले बल पाएंगे. संपर्क संवाद बढ़ेगा. तात्कालिक लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे.

शुभ अंक: 2, 5 और 8

शुभ रंग: मूनस्टोन

आज का उपाय: ‘सुवचन’ (अच्छे शब्द) सुनें और बोलें. श्रीगणेश की कृपा के लिए मोदक का भोग लगाएं.

सिंह (Leo)
सभी विषयों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगे. खानपान आकर्षक रहेगा. व्यक्तिगत चर्चा संवाद पर जोर रहेगा. निजी कार्यों में संकोच दूर होगा. अनुकूलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. करीबियों से सहकार बढ़ाएंगे. अतिथि का स्वागत सत्कार करेंगे. पारिवारिक संबंधों को ऊर्जा देंगे. वाणिज्यिक कार्य आगे बढ़ाएंगे. अच्छे होस्ट बने रहेंगे. परंपरागत विषयों में तेजी रखेंगे. श्रेष्ठ कार्यों में आगे रहेंगे. सफलता से उत्साहित रहेंगे. परस्पर भरोसा बनाए रखेंगे.

शुभ अंक: 1, 4 और 5

शुभ रंग: पिस्ता कलर

आज का उपाय: अपनी ‘साज-संवार’ और व्यक्तित्व पर ध्यान दें. प्रह्लाद की तरह अडिग विश्वास रखें.

 कन्या (Virgo)
उत्तरोत्तर सुधार के संकेत बने हुए हैं. निवेश के सकारात्मक परिणाम बनेंगे. रिश्तों को बेहतर बनाए रखेंगे. संस्कारों पर जोर बना रहेगा. नीति-रीति का पालन करेंगे. जीवनस्तर ऊंचा रहेगा. शुभकार्यों को आगे बढ़ाएंगे. व्यक्तित्व में सरलता सौम्यता रहेगी. सकारात्मकता बढ़त पर रहेगी. वातावरण में अनुकूलन रहेगा. इच्छित कार्य आगे बढ़ाएंगे. नवाचार पर जोर देंगे. स्मरण शक्ति को बल मिलेगा. सबसे बनाकर चलेंगे. बजट के अनुरूप चलेंगे. समकक्षों का भरोसा जीतेंगे.

शुभ अंक: 4, 5 और 8

शुभ रंग: गहरा हरा

आज का उपाय: बड़ों के प्रति ‘आदरभाव’ रखें. फागोत्सव में सेवा कार्य करें.

 तुला (Libra)
महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूरा कर लेने की कोशिश बनाए रखें. अतिउत्साह अथवा भावावेश में निर्णय न लें. नीति नियमों का पालन बनाए रखें. निवेश कार्यों को गति दे सकते हैं. रिश्तों में सहजता व विश्वसनीयता बढ़ेगी. व्यवस्था का सम्मान बनाए रखें. दूर देश की यात्रा पर जा सकते हैं. संबंधों के प्रति संवेदनशीलता बनी रहेगी. करीबियों का साथ सहयोग मिलेगा. व्यवसायिक गलतियां करने से बचें. बहस विवाद में न पड़ें. निजी मामलों में स्पष्टता बनाए रखें.

शुभ अंक: 4, 5, 6 और 8

शुभ रंग: स्फटिक के समान

आज का उपाय: विनम्रता का गहना पहनें. विष्णु चालीसा का पाठ करें और क्लेश से दूर रहें.

वृश्चिक (Scorpio)
सभी मामले सकारात्मक बने रहेंगे. विविध परिणाम पक्ष में बनाए रखने में सफल होंगे. करियर कारोबार में अनुकूलता का लाभ उठाएंगे. साझेदारी में इच्छित उपलब्धियां बनेंगी. उद्योग व्यापार में रूटीन बनाए रखेंगे. सकारात्मकता का लाभ उठाएंगे. रुके मामलों को गति देंगे. साख सम्मान बढ़ा हुआ रहेगा. जिम्मेदारियों को हरसंभव निभाने की कोशिश रखें. सात्विकता व सामंजस्य पर जोर दें. सूझबूझ से निर्णय लेंगे. मित्रों का साथ बनाए रखेंगे. सकारात्मक विषयों पर फोकस बढ़ाएंगे.

शुभ अंक: 5, 8 और 9

शुभ रंग: गहरा भूरा

आज का उपाय: नई ‘पहल’ करें, संकोच छोड़ें. प्रह्लाद की भक्ति जैसा साहस पैदा करें.

 धनु (Sagittarius)
सकारात्मकता बढ़त पर बनी रहेगी. परिस्थितियों में सुधार से उत्साह बढ़ेगा. पेशेवर मामलों में उछाल पाएंगे. प्रबंधन के प्रयास आगे बढ़ेंगे. पैतृक संपत्ति के विषयों से जुड़ेंगे. पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी. आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे. करियर कारोबार में शुभता रखेंगे. कामकाजी मुलाकात असरदार रहेगी. प्रशासनिक योजनाओं पर अमल बढ़ाएंगे. कार्यगत परिस्थिति पर नियंत्रण बढ़ाएंगे. प्रभावशाली परिणामों से उत्साहित रहेंगे. आर्थिक पक्ष बेहतर बना रहेगा. चहुंओर संवार की स्थिति रहेगी.

शुभ अंक: 3, 8 और 9

शुभ रंग: आंवला समान

आज का उपाय: उत्साह बनाए रखें. श्रीगणेश को लाल पुष्प अर्पित करें.

 मकर (Capricorn)
कार्य व्यापार में भाग्यबल और प्रबंधन का संयोग तेजी बनाए रखेगा. विविध प्रयास बढ़ावा पाएंगे. सहकारिता व साझेदारी को बल मिलेगा. भाग्य की प्रबलता से लक्ष्य साधने में सफल होंगे. अधिकांश मामले पक्ष में बने रहेंगे. लाभ में वृद्धि होगी. बड़ों का साथ पाएंगे. हर्ष उत्साह से कार्य करेंगे. अपनों संग हर्ष से समय बीतेगा. सभी से सामंजस्य रखेंगे. विभिन्न स्त्रोतों से लाभ बनेगा. लाभ प्रभाव में वृद्धि बनी रहेगी. जिम्मेदारों और वरिष्ठों का सहयोग रहेगा. इच्छित परिणामों से उत्साहित रहेंगे.

शुभ अंक: 4, 5 और 8

शुभ रंग: समुद्री नीला

आज का उपाय: अपने ‘व्रत और संकल्प’ के प्रति निष्ठावान रहें. विष्णु भगवान की आरती करें.

 कुंभ (Aquarius)
घर में उत्सव का वातावरण बना रहेगा. अपनों के साथ सुखद पल बिताएंगे. आपसी सहयोग समर्थन का भाव बनाए रखेंगे. जिद व आवेश में निर्णय नहीं लेंगे. कार्यव्यवस्था में विश्वास बनाए रखेंगे. निजी मामले हितप्रद रहेंगे. पारिवारिक आयोजनों में रुचि लेंगे. कार्य व्यापार में सावधानी रखेंगे. अनुशासन और अनुपालन पर जोर बढ़ेगा. यात्रा में सावधानी बनाए रखें. विरोधी सक्रिय रह सकते हैं. स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे. सूझबूझ से काम लेंगे. सजगता से आगे बढ़ें.

शुभ अंक: 4, 5 और 8

शुभ रंग: मोरपंख के समान

आज का उपाय: जीवन में ‘सहजता’ लाएं. ओम् नमो भगवते वासुदेवाय का निरंतर मानसिक जाप करें.

मीन (Pisces)
आवश्यक विषयों में पूरी गंभीरता बनाए रखेंगे. संबंधों में मजबूती आएगी. परिवार के लोगों से भेंट बढ़ाए रखेंगे. लक्ष्य पर फोकस रहेगा. पेशेवर संबंध संवारेंगे. आर्थिक सफलता से उत्साहित रहेंगे. साझेदारी व सहकारिता पर जोर बढ़ाए रखेंगे. घर परिवार में शुभता का संचार रहेगा. परिजनों के सहयोग से कार्य पूरे करेंगे. परस्पर विश्वास बनाए रखेंगे. नीति नियमों पर फोकस रहेगा. पहल करने से बचें. व्यवस्था का उल्लंघन नहीं करेंगे. विनम्रता से काम निकालेंगे. साहस से आगे बढ़ेंगे.

शुभ अंक: 3, 8 और 9

शुभ रंग: वासंती (पीला)

आज का उपाय: सरलता और सहजता बनाए रखें. गणेश जी की वंदना से दिन की शुरुआत करें.

—- समाप्त —-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

M/T Nasha: How Iran is racing to store oil using ‘ghost ship’ as Kharg Island nears capacity – The Times of India

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-130550893,imgsize-66898,width-400,height-225,resizemode-4/130550893.jpg" alt="M/T Nasha: How Iran is racing to...

Missing Toddler Found: Missing toddler found peacefully napping on a mountain, and the internet can’t get over it | – The Times of India

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-130550623,imgsize-153290,width-400,height-225,resizemode-4/child.jpg" alt="Missing toddler found peacefully napping on a...