हल्द्वानी में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे लड़का और लड़की निकले लुटेरे, महिला के गले से लूटी सोने की माला – haldwani medical students arrested for pithoragarh chain snatching

Date:

हल्द्वानी में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे लड़का और लड़की निकले लुटेरे, महिला के गले से लूटी सोने की माला

Updated: Thu, 26 Feb 2026 10:26 AM (IST)

धारचूला के तोली गांव में एक महिला से दिनदहाड़े डेढ़ तोले सोने की चेन लूटी गई। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हल्द्वानी में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे एक छात्र औ …और पढ़ें

News Article Hero Image

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, जौलजीबी। सीमांत धारचूला तहसील के बरम क्षेत्र के तोली गांव में दिनदहाड़े एक महिला के साथ चेन स्नैचिंग का मामला सामने आया है। मोटरसाइकिल सवार युवक-युवती एक महिला के गले से करीब डेढ़ ताेले सोने की माला लूटकर फरार हो गए। 24 घंटे के भीतर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों युवक-युवती हल्द्वानी में मेडिकल की पढ़ाई करते हैं।

घटना मंगलवार की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय ममता देवी, पत्नी प्रेम प्रकाश खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल से एक युवक और युवती वहां पहुंचे। दोनों ने गांव में अपनी मौसी होने की बात कहकर महिला से बातचीत शुरू की और पूछताछ के बहाने उसे उलझाए रखा।

सोने की माला की कीमत 3 लाख

बातचीत के दौरान युवक ने महिला का मुंह दबा दिया और उसके गले में पहनी करीब डेढ़ तोले सोने की माला छीनकर दोनों फरार हो गए। सोने की माला की कीमत वर्तमान भाव में 3 लाख रूपए के आसपास है। थानाध्यक्ष जौलजीबी प्रदीप रावत ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपियों की धरपकड़ के लिए थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

बुधवार को टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, संभावित मार्गों पर सघन चेकिंग की गई और मुखबिर की सूचना पर गौरी पुल क्षेत्र के पास संदिग्ध लाल मोटरसाइकिल यूके 05 डी 7759 को रोककर पूछताछ की गई। मौके पर पीड़िता द्वारा शिनाख्त किए जाने पर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से लूटे गए जेवर व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई।

पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम सन्नी सिंह 25 वर्ष निवासी पश्चिमी विहार दिल्ली और हिमानी बोरा 23 वर्ष निवासी तोली बरम पिथौरागढ़ बताया। दोनों अभियुक्त हल्द्वानी में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। सन्नी हल्द्वानी में एमबीबीएस तृतीय वर्ष का छात्र है, जबकि हिमानी हल्द्वानी से ही रेडियोलाजिस्ट का कोर्स कर रही है। दोनों की मुलाकात हल्द्वानी में ही हुई। वह हल्द्वानी में पिथौरागढ़ निवासी मेडिकल के छात्र से मोटरसाइकिल लेकर पिथौरागढ़ आए थे।

हल्द्वानी में मेडिकल कालेज से मेडिकल की पढ़ाई कर रहे एक छात्र व रेडियाेलाजिस्ट की पढ़ाई कर रही छात्रा ने महिला से लूटपाट की थी। आरोपी छात्रा लूटपाट का शिकार हुई पीड़ित महिला के ही गांव की रहने वाली है। उसी के उकसावे पर ही आरोपी छात्र ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। – केएस रावत, सीओ धारचूला

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज: “आपके कालेज में साइनाइड वाले बम रखे गए हैं”, मेल से मचा हड़कंप 

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: अब राजकीय मेडिकल हल्द्वानी को बम से उड़ाने की धमकी, सभी कक्षाएं स्थगित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Warren Buffett on Bill Gates: We’ve had great times together, but I think he … – The Times of India

Renewed attention around Microsoft co-founder Bill gets has brought...

MG Majestor India launch on this date: All about Fortuner’s rival! – The Times of India

MG Motor India will launch the much-anticipated MG Majestor...