महिला पर्यटक से दुष्कर्म की कोशिश के आरोपी टैक्सी चालक को जेल भेजा

Date:

Hindustan Hindi News

More

महिला पर्यटक से दुष्कर्म की कोशिश के आरोपी टैक्सी चालक को जेल भेजा

तल्लीताल कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात हुई घटना, महिला का मोबाइल आरोपी से बरामद दिल्ली

महिला पर्यटक से दुष्कर्म की कोशिश के आरोपी टैक्सी चालक को जेल भेजा

हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। दिल्ली से नैनीताल घूमने के लिए आई एक युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी टैक्सी चालक को पुलिस ने भवाली के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से महिला पर्यटक का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। न्यायालय में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी ने शनिवार को पुलिस बहुद्देशीय भवन में मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि गुरुवार रात दिल्ली निवासी युवती नैनीताल घूमने के लिए देहरादून से हल्द्वानी पहुंची। यहां से ऑटो में सवार होकर वह काठगोदाम तक गई। देर रात युवती ने एक टैक्सी को बुक किया।

युवती का आरोप था कि रात के लगभग डेढ़ बजे वल्दियाखान के पास टैक्सी चालक ने वाहन को नैनीताल ले जाने के बजाय पटवाडांगर की सुनसान सड़क की ओर मोड़ दिया। विरोध करने पर चालक ने वाहन रोककर युवती के साथ छेड़खानी की और मारपीट के बाद दुष्कर्म का प्रयास किया। किसी तरह युवती उसके चंगुल से बचकर भाग निकली। युवती का फोन भी आरोपी ने छीन लिया। पीड़िता ने करीब चार घंटे जंगल में एक कलवर्ट में छिपकर रात बिताई। सुबह स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी देने के बाद मामला कोतवाली तल्लीताल पहुंचा। एसएसपी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर टीम गठित की गई और दस घंटे के भीतर आरोपी दीपक सिंह बोरा निवासी फतेहपुर मुखानी हल्द्वानी को भवाली से गिरफ्तार कर लिया।वाहन में लगे जीपीएस से ट्रैक हुई लोकेशनपुलिस के मुताबिक आरोपी के वाहन में जीपीएस सिस्टम लगा था। सीसीटीवी खंगालने के बाद आरोपी की गाड़ी का नंबर मिल गया था। जिसके बाद अन्य जानकारी मिली और गाड़ी को जीपीएस के जरिए ट्रैक कर लिया गया। पुलिस टीम में एसओ तल्लीताल मनोज सिंह नयाल, एसआई सतीश उपाध्याय, एसआई बबीता, एएसआई सुनील कुमार, कांस्टेबल बृजमोहन और परमजीत सिंह रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related