दुल्हन ने रास्ते में रुकवाई गाड़ी, दूल्हे से सहेली ने मांगे 64 हजार, फिर…

Date:

सुल्तानपुर पुलिस ने फर्जी शादी कर दूल्हे पक्ष से अवैध वसूली करने वाली लुटेरी दुल्हन गैंग का खुलासा किया है. राजस्थान के पीड़ित परिवार से शादी कर लौटते समय पैसे मांगने का मामला सामने आया. पुलिस ने दुल्हन समेत तीन महिलाओं और एक युवक को गिरफ्तार किया है.

X

लुटेरी दुल्हन गैंग का खुलासा (Photo: Representational)

लुटेरी दुल्हन गैंग का खुलासा (Photo: Representational)

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पुलिस ने झांसा देकर शादी करने और फिर दूल्हे पक्ष से अवैध वसूली करने वाली लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़ किया है. पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने दुल्हन, उसकी सहेलियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है.

जानकारी के अनुसार राजस्थान के करौली जिले के रहने वाले जगदीश अपने बेटे रोहिताश का विवाह देवरिया जिले की रहने वाली सुमन नाम की युवती से करने पहुंचे थे. शादी के बाद मंगलवार को जगदीश अपने बेटे, बहू और उसकी सहेली के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से राजस्थान लौट रहे थे.

लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़

सम्बंधित ख़बरें

रास्ते में माइल स्टोन 110 पर दुल्हन सुमन ने गाड़ी रुकवा दी. इसके बाद उसने और उसकी सहेली शशि ने 64 हजार रुपये की मांग शुरू कर दी. जब जगदीश ने पैसे देने से इनकार किया तो दोनों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगीं.

घबराए जगदीश ने तत्काल धनपतगंज पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो चौंकाने वाला सच सामने आया. पुलिस के मुताबिक दुल्हन का असली नाम मुस्कान है और उसका पहले ही परवेज नाम के युवक से निकाह हो चुका है, उसके तीन बच्चे भी हैं.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

पुलिस का कहना है कि यह एक संगठित गिरोह है जो धर्म और पहचान छिपाकर भोले-भाले लोगों से शादी करता है और फिर अवैध वसूली करता है. पुलिस ने मुस्कान, शशि, रानी, निशा और सहयोगी सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के पास से दूल्हे पक्ष द्वारा दिए गए जेवरात भी बरामद किए गए हैं. पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है.

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

‘OMC liable to pay Rs 1,328 cr for excess mining’ | Bhubaneswar News – The Times of India

The CAG report released on Tuesday Bhubaneswar: State-owned Odisha...