वर्ल्ड कप फाइनल में पिच पर गरमा-गर्मी, अर्शदीप ने मारी गेंद तो बॉलर के पीछे बल्ला लेकर दौड़े मिचेल, VIDEO

Date:

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को फाइनल मैच खेला गया. लेकिन इस खिताबी मुकाबले में माहौल उस वक्त गरमा गया जब अर्शदीप सिंह और डेरिल मिचेल के बीच बवाल हो गया. हालात इतने बढ़ गए की अंपायर और कप्तान सूर्या को बीच बचाव करना पड़ा. इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

जानें क्या है पूरा मामला

दरअसल, भारत ने इस महामुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन बनाए. संजू-अभिषेक और ईशान ने ताबड़तोड़ फिफ्टी लगाई. दुबे ने भी शानदार पारी खेली. लेकिन इसके जवाब में जब कीवी टीम उतरी तो उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही. 8 ओवर में ही न्यूजीलैंड के 5 विकेट गिर गए…

सम्बंधित ख़बरें

और फिर हुआ बवाल

इसी बीच डेरिल मिचेल और कप्तान सैंटनर ने पारी को संभालने की कोशिश की. इसी बीच पारी का 11वां ओवर लेकर अर्शदीप आए. जिन्होंने अपने पहले ओवर में केवल 4 रन खर्च किए थे. लेकिन इस ओवर में मिचेल ने उन्हें दो छक्के जड़ दिए. इसी बीच इस ओवर की 5वीं गेंद पर अर्शदीप सिंह ने मिचेल को गेंद फेंकी, जिसपर कोई रन नहीं बना. और गेंद सीधे अर्शदीप के हाथों में गई.

अर्शदीप ने फेंककर मारी गेंद

लेकिन अर्शदीप ने बिना किसी बात के गेंद मिचेल को फेंककर मारी. और इसके बाद मिचेल भी आग बबूला हो गए और वो अर्शदीप की ओर दौड़ पड़े. वे आक्रामक ढंग से उनकी ओर बढ़ते हुए हाथों से इशारे कर रहे थे. आलम ये हुआ की अंपायर और कप्तान सूर्या को बीच में आना पड़ा. सूर्या ने मिचेल को समझाया और वहीं दूसरी ओर अंपायर ने अर्शदीप से भी बात की. 

यह भी पढ़ें: T20 World Cup Final: संजू सैमसन ने वर्ल्ड कप में लगाई फिफ्टी की हैट्रिक, कोहली-आफरीदी का तोड़ डाला रिकॉर्ड

आखिरकार मामला शांत हो गया. ओवर खत्म होने के बाद अर्शदीप और मिचेल ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया और मामला शांत हो गया.  इसी बीच 13वें ओवर में अक्षर ने मिचेल का विकेट भी झटक लिया. डेरिल मिचेल के बल्ले से 17 रन आए.  

यह भी पढ़ें: छक्के-चौके की बारिश और रिकॉर्डतोड़ फिफ्टी… फाइनल में अभिषेक शर्मा ने दिखाया ‘बीस्ट मोड’

बता दें कि  मुकाबले में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. टीम इंडिया ने संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की फिफ्टी और दुबे की आतिशी 26 रनों की पारी के दम पर न्यूजीलैंड के सामने 256 रनों का लक्ष्य रखा. 
 

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Krunal Pandya on RCB’s performance and key turning points

Shantanu Naidu Questions Wedding Horse TraditionsIn a viral video,...

Sherfane Rutherford reacts after crucial innings in IPL 2026

Shantanu Naidu Questions Wedding Horse TraditionsIn a viral video,...

Prasidh Krishna on GT’s bowling performance

Shantanu Naidu Questions Wedding Horse TraditionsIn a viral video,...

Kane Williamson on LSG’s batting, Pooran and Pant after IPL 2026 clash

Shantanu Naidu Questions Wedding Horse TraditionsIn a viral video,...