दीवार पर दर्द लिखा पिता और उजड़ गया परिवार… पहले दो बच्चों की ली जान, फिर फंदे से खुद झूला शख्स

Date:

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के नौतनवा नगर में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. यहां एक पिता ने पहले अपने दो मासूम बच्चों की जान ले ली और फिर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. एक ही घर से तीन मौतों की खबर फैलते ही पूरे मोहल्ले में मातम और सन्नाटा छा गया.

दरअसल, यह घटना इंडो–नेपाल सीमा से सटे नौतनवा नगर पालिका के गांधी नगर वार्ड की है. यहां रहने वाले अमरेश कुमार अपनी पत्नी वंदना कुमारी और दो छोटे बच्चों के साथ किराए के मकान में रहते थे. वंदना कुमारी सशस्त्र सीमा बल की 66वीं वाहिनी मुख्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात हैं.

यह भी पढ़ें: कार में मिली 20 करोड़ की ड्रग्स… महाराजगंज के युवक के पास कहां से आई 48 किलो चरस?

सम्बंधित ख़बरें

पत्नी के ड्यूटी पर जाने के बाद हुई वारदात

बताया जा रहा है कि रविवार को वंदना कुमारी रोज की तरह अपनी ड्यूटी पर चली गई थीं. घर में अमरेश कुमार अपने चार वर्षीय बेटी कंचन और तीन वर्षीय पुत्र अमरेंद्र के साथ मौजूद था. इसी दौरान उसने पहले दोनों मासूम बच्चों का रस्सी से गला कस दिया.

महाराजगंज

जब बच्चों की सांसें थम गईं तो उसने कमरे में ही फंदा लगाकर खुद भी अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. सुबह के समय जब घटना की जानकारी हुई तो इलाके में हड़कंप मच गया. घर के अंदर का दृश्य देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं और पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल फैल गया.

दीवार पर लिखा मिला संदेश और सुसाइड नोट

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. इसके साथ ही सशस्त्र सीमा बल के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे. कमरे की जांच के दौरान पुलिस को दीवार पर लिखा एक संदेश और एक सुसाइड नोट भी मिला, जिससे पारिवारिक कलह की आशंका जताई जा रही है.

पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है. इस हृदय विदारक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है और हर कोई इस दर्दनाक वारदात से हैरान और परेशान है.

महाराजगंज

स्थानीय लोगों और पुलिस का बयान

गांधी नगर वार्ड के सभासद आशिफ कुरैशी ने बताया कि मोहल्ले के लोगों से सूचना मिली थी कि एसएसबी में तैनात एक महिला के पति ने अपने दो बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली है. मौके पर पहुंचकर उन्होंने देखा कि यह बेहद दुखद घटना है. एक महिला जो एसएसबी में तैनात है, उसके पति ने अपने दोनों बच्चों के साथ अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.

वहीं, मामले में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि थाना नौतनवा के गांधी नगर वार्ड में एक व्यक्ति द्वारा अपने दो बच्चों के साथ आत्महत्या करने की सूचना मिली थी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की. दीवार पर लिखे शब्दों और मौके से मिले सुसाइड नोट के आधार पर प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह का प्रतीत हो रहा है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

T.R.B. Rajaa Faces Tough Election Challenge as Sasikala Rebrands in Tamil Nadu | Chennai News – The Times of India

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-130225403,imgsize-169926,width-400,height-225,resizemode-72/130225403.jpg" alt="TTV realigns, Sasikala rebrands; TRB Rajaa faces...