Gold पर लोन देती है ये कंपनी… 95% चढ़ा मुनाफा, अब शेयरों पर नजर

Date:

सोना के बदले लोन देने वाली कंपनी के मुनाफे में शानदार इजाफा हुआ है. इस कंपनी ने साल दर साल आधार पर 95 फीसदी ज्‍यादा मुनाफा दर्ज किया है. साथ ही कंपनी का नेट इन्‍टरेस्‍ट इनकम भी 64 प्रतिशत चढ़ा है. अब निवेशकों का फोकस इसके शेयरों पर है. गुरुवार को शेयर 3.48% चढ़कर 4,070 रुपये पर पहुंच गया.

नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) मुथूट फाइनेंस ने गुरुवार को 31 दिसंबर, 2025 को समाप्त तिमाही के अपने नतीजे जारी किए, जिसमें कंपनी के स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट में पिछले वर्ष की तुलना में 95 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है. यह लाभ 2,656.42 करोड़ रुपये रहा. पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 1,363.09 करोड़ रुपये था.

कंपनी के ब्‍याज से आय में इजाफा 
कंपनी की नेट इन्‍टरेस्‍ट इनकम (NII) इस तिमाही में 64 प्रतिशत बढ़कर 4,467.11 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह 2,721.37 करोड़ रुपये थी. इस तिमाही में कुल आय बढ़कर 7,262.94 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 4,431.16 करोड़ रुपये थी.

सम्बंधित ख़बरें

कंपनी के एयूएम में तगड़ी उछाल
मुथूट फाइनेंस की स्टैंडअलोन लोन परिसंपत्ति प्रबंधन (एयूएम) 31 दिसंबर, 2025 तक 147,552 करोड़ रुपये तक पहुंच गई, जो पिछले साल के 97,487 करोड़ रुपये के मुकाबले 51 प्रतिशत की बढ़ोतरी है. कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्‍टर जॉर्ज अलेक्जेंडर मुथूट ने कहा कि हमारे स्टैंडअलोन लोन एयूएम ने 50,065 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक सालाना ग्रोथ हासिल की है, जो खासतौर से हमारे कोर गोल्‍ड लोन पोर्टफोलियो में 50 प्रतिशत की मजबूत सालाना ग्रोथ के कारण है. 

मुथूट फाइनेंस ने कहा कि नौ महीने की अवधि (9M) के दौरान, स्टैंडअलोन गोल्ड लोन में 36,702 करोड़ रुपये की तेजी हुई, जिससे 1,39,658 करोड़ रुपये का नया रिकॉर्ड बन गया. कंपनी के एमडी ने कहा कि  कंपनी के प्रॉफिट में ये शानदार प्रदर्शन गोल्ड लोन की बढ़ती मांग के बढ़ती मांग के कारण है. इस कारण 9 महीनों के लिए हमारा स्टैंडअलोन कर पश्चात लाभ सालाना आधार पर 91% बढ़कर 7,048 करोड़ रुपये हो गया. 

(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

NTA NTET 2026 registration window closes today: Apply before deadline, direct link here – The Times of India

NTA NTET 2026 registration: The National Testing Agency (NTA)...

South Africa batter Rassie van der Dussen retires from international cricket | Cricket News – The Times of India

South Africa's Rassie van der Dussen (AP/PTI)South Africa’s dependable...

Last Chance to Apply for Symbiosis International Undergraduate Programmes 2026 | India Business News – The Times of India

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-129973223,imgsize-115616,width-400,height-225,resizemode-4/129973223.jpg" alt="Symbiosis International (Deemed University) applications closing soon...