6,6,6,6… ईशान किशन ने नामीबिया के खिलाफ किया धुआं-धुआं, तूफानी पारी खेल बना दिए कई रिकॉर्ड्स

Date:

नामीबिया के खिलाफ गुरुवार (12 फरवरी) को आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 18वें मुकाबले में भारतीय ओपनर ईशान किशन ने बल्ले से तबाही मचा दी. ईशान ने इस मुकाबले में सिर्फ 24 गेंदों पर 61 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और पांच छक्के शामिल रहे. ईशान शुरुआत से अटैकिंग मूड में दिखे और नामीबियाई गेंदबाजों को हताश कर दिया. ईशान ने सिर्फ 20 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की.

यह भी पढ़ें: भारत-नामीबिया मैच से जुड़े पूरे अप़डेट्स के लिए यहां क्लिक करें

ईशान किशन ने छठे ओवर में तो जेजे स्मिट की जमकर खबर ली. उस ओवर में ईशान ने पहली गेंद पर कोई रन नहीं बनाया. लेकिन इसके बाद लगातार चार छक्के लगाए. आखिरी गेंद को ईशान ने चौके के लिए भेजा. ईशान ने जेजे स्मिट के ओवर में कुल 28 रन बनाए, जो टी20 विश्व कप मैच में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा एक ओवर में बनाए गए संयुक्त रूप से दूसरे सबसे अधिक रन हैं.

ईशान किशन ने रोहित शर्मा की बराबरी कर ली, जिन्होंने 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिचेल स्टार्क को 28 रन जड़े थे. युवराज सिंह इस मामले में टॉस पर हैं, जिन्होंने 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लिश गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को लगातार छह छक्के लगाकर एक ओवर में 36 रन बटोरे थे.

ईशान किशन अब टी20 विश्व कप में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गए हैं. टी20 वर्ल्ड कप में ईशान से तेज अर्धशतक केवल युवराज सिंह, केएल राहुल और रोहित शर्मा ने लगाए. ईशान ऐसे तीसरे भारतीय बैटर हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप मैच में पावरप्ले के अंदर ही अपनी फिफ्टी पूरी कर ली. ईशान से पहले रोहित शर्मा और केएल राहुल ही ऐसा कर पाए थे. ईशान टी20 वर्ल्ड कप में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर भी बन चुके हैं.

टी20 विश्व कप में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक
12 गेंदें- युवराज सिंह बनाम इंग्लैंड, डरबन, 2007
18 गेंदें- केएल राहुल बनाम स्कॉटलैंड, दुबई, 2021
19 गेंदें- रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया, ग्रॉस आइलेट, 2024
20 गेंदें- युवराज सिंह बनाम ऑस्ट्रेलिया, डरबन, 2007
20 गेंदें- ईशान किशन बनाम नामीबिया, दिल्ली, 2026

भारत के लिए टी20 विश्व कप मैच में फिफ्टी (पावरप्ले)
51*(21) – रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया, ग्रोस आइलेट, 2024;
50(19) – केएल राहुल बनाम स्कॉटलैंड, दुबई, 2021;
50(20) – ईशान किशन बनाम नाम, दिल्ली, 2026

भारतीय टीम ने इस मैच में 6.5 ओवरों में ही 100 रन बना दिए. ये टी20 विश्व कप इतिहास में सबसे तेज टीम शतक रहा. इससे पहले नीदरलैंड्स ने साल 2014 में सिलहट के मैदान पर आयरलैंड के खिलाफ 7 ओवरों में यह उपलब्धि हासिल की थी.

टी20 विश्व कप में सर्वोच्च स्कोर (पावरप्ले):
92/1- वेस्टइंडीज बनाम अफगानिस्तान, ग्रॉस आइलेट, 2024;
91/1- नीदरलैंड्स बनाम आयरलैंड, सिलहट, 2014
89/3- इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका, वानखेड़े, 2016
86/1- भारत बनाम नामीबिया, दिल्ली, 2026

भारत के सर्वोच्च पावरप्ले स्कोर (टी20 इंटरनेशनल)
95/1 बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े, 2025
94/2 बनाम न्यूजीलैंड, गुवाहाटी, 2026
86/1 बनाम नामीबिया, दिल्ली, 2026
82/2 बनाम स्कॉटलैंड, दुबई, 2021
82/1 बनाम बांग्लादेश, हैदराबाद, 2024

टी20I में भारत के लिए पावरप्ले में अर्धशतक
अभिषेक शर्मा (तीन बार)
रोहित शर्मा (दो बार)
ईशान किशन (दो बार)
केएल राहुल (एक बार)
यशस्वी जायसवाल (एक बार)

—- समाप्त —-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Stephen Fleming on CSK’s revamp, bowling pressure & impact player rule

India Navigates Hormuz Crisis With New Route As UN...

Shashank Singh on Punjab’s strong start, Priyansh’s growth & team mentality | IPL 2026

India Navigates Hormuz Crisis With New Route As UN...

Tolly marches for Rahul today, death still shrouded in mystery | Bengali Movie News – The Times of India

As Tollywood unites today to march through Tollygunge demanding...