5 महीने में 30 हजार रुपये सस्ता हुआ iPhone Air, यहां मिलेगी डील

Date:

iPhone Air price drop

ऐसा कम ही होता है जब ऐपल के किसी लेटेस्ट फोन की कीमत हजारों रुपये कुछ दिनों में ही घट जाए. हाल में ऐसा iPhone Air के साथ हुआ है, जिससे कंपनी को बहुत उम्मीदें थी. इस फोन की लॉन्चिंग से पहले मार्केट में काफी बज्ज था, लेकिन अब कहानी बदल चुकी है. (Photo: Apple)

iPhone Air price drop

इस फोन को कंपनी ने पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया था. iPhone Air 256GB के बेस वेरिएंट के साथ आता है. इस वेरिएंट को कंपनी ने 1,19,900 रुपये में लॉन्च किया है. (Photo: ITG)

iPhone Air price drop

विजय सेल्स पर ये फोन इस वक्त 94,990 रुपये में लिस्ट है. यानी इस पर 24,910 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है. इस पर बैंक ऑफर भी मिल रहा है, जिसका आप फायदा उठा सकते हैं. (Photo: Unsplash)

iPhone Air price drop

फोन पर 4500 रुपये तक का डिस्काउंट विभिन्न बैंक्स के कार्ड पर मिल रहा है. iPhone Air पर 4500 रुपये का डिस्काउंट HSBC कार्ड पर मिल रहा है. वहीं अन्य बैंक कार्ड्स पर 4000 रुपये का डिस्काउंट है. (Photo: ITG)

iPhone Air price drop

सभी ऑफर्स के बाद आप फोन पर 30 हजार रुपये से ज्यादा की बचत कर सकते हैं. ये स्मार्टफोन बैंक ऑफर के बाद आपको 89,490 रुपये में मिलेगा. इस कीमत पर फोन बेहतरीन विकल्प है. (Photo: Apple)

iPhone Air price drop

iPhone Air में 6.5‑inch का Super Retina XDR डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इसका बेस वेरिएंट 256GB स्टोरेज के साथ आता है. इसमें A19 Pro प्रोसेसर मिलेगा. (Photo: Apple)

iPhone Air price drop

फोन सिंगल रियर कैमरा के साथ आता है, जो 48MP का है. वहीं फ्रंट में कंपनी ने 18MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. स्मार्टफोन में लेटेस्ट iOS 26 मिलेगा. (Photo: Apple)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related