पूड़ी-पकौड़ों में तलते वक्त भर जाता है तेल? अपनाएं ये 6 आसान ट्रिक्स, नहीं होंगे ऑयली

Date:

गरमा-गरम पकौड़े, समोसे या फ्रेंच फ्राइज की खुशबू आते ही मुंह में पानी आ जाता है. बारिश का मौसम हो, शाम की चाय हो या फिर घर में मेहमान आए हों फ्राइड चीजें हर मौके के लिए परफेक्ट साबित होती है. इन्हें खाने में स्वाद तो बहुत आता है, लेकिन अक्सर मन में एक चिंता भी रहती है कि ये बहुत ज्यादा तेल सोख लेती हैं, जिससे ये भारी और अनहेल्दी लगने लगती हैं. कई लोग तो सिर्फ इसी डर से अपनी पसंदीदा फ्राइड चीजें खाने से बचते हैं.

आपके साथ भी कभी न कभी ऐसा जरूर हुआ होगा कि आपने कोई पकौड़ा हाथ में लिया हो और आपका हाथ ऑयली हो गया हो. अगर हां, तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. सच तो ये है कि डीप फ्राई करना गलत नहीं है, बस तरीका सही होना चाहिए. कुछ आसान और स्मार्ट किचन ट्रिक्स अपनाकर आप डीप फ्राइड चीजों को कम तेल सोखने वाला बना सकते हैं. वही पकौड़े, समोसे या फ्राइज बाहर से करारे, अंदर से नरम और स्वादिष्ट बना सकते हैं लेकिन कम तेल के साथ. सही तापमान, हल्का बैटर और छोटी-छोटी सावधानियां आपके फ्राइड स्नैक्स को ज्यादा ऑयली होने से बचा सकते हैं.

1. तलने के लिए लें साफ कड़ाही: सबसे पहले ध्यान रखें कि जिस भी कड़ाही या पैन में आप तल रहे हैं, वो बिल्कुल साफ हो. अगर उसमें पहले से जले हुए टुकड़े या चिपका हुआ तेल है, तो नई चीजें तलते समय वो ज्यादा तेल सोख सकती हैं. साफ बर्तन में तलने से स्वाद अच्छा आता है और तेल भी कम लगता है.

सम्बंधित ख़बरें

2. पतला बैटर रखें, भारी परत से बचें: जब आप पकौड़े बना रहे हों, तो उनका घोल बहुत ज्यादा गाढ़ा न रखें. दरअसल, गाढ़ा बैटर ज्यादा तेल खींचता है. ऐसे में बैटर हल्का और पतला रखें. आप बेसन के साथ थोड़ा चावल का आटा या कॉर्नफ्लोर मिलाकर भी हल्की और करारी कोटिंग बना सकते हैं. इससे बाहर की लेयर जल्दी कुरकुरी बनेगी और तेल अंदर कम जाएगा.

3. तलने से पहले हल्का उबाल लें: सब्जी, चिकन या मछली जैसी चीजों को तलने से पहले थोड़ा सा उबाल लें। इसे पार-बॉयल करना कहते हैं। ऐसा करने से वो जल्दी पक जाती हैं और तेल में ज्यादा देर नहीं रहतीं। कम समय तेल में रहेंगी तो तेल भी कम सोखेंगी।

4. तेल का टेंपरेचर सही रखें: अगर तेल ठीक से गरम नहीं है तो खाना धीरे-धीरे पकेगा और ज्यादा तेल पी जाएगा. इसलिए हमेशा तेल को अच्छे से गरम करें. जब तेल सही टेंपरेचर पर गरम होता है तो बाहर की परत तुरंत सिककर क्रिस्पी हो जाती है और अंदर तेल कम जाता है.

5. तलने के बाद टिश्यू पेपर का इस्तेमाल करें: जब भी कुछ फ्राई करें या तलें, उसे सीधे प्लेट में न रखें. पहले टिश्यू पेपर या किचन पेपर पर निकालें. इससे ऊपर लगा एक्स्ट्रा तेल पेपर सोख लेगा और स्नैक्स कम ऑयली लगेंगे.

6. बैटर में थोड़ा सोडा या सोडा वॉटर मिलाएं: अगर आप चाहें तो बैटर में चुटकी भर बेकिंग सोडा या थोड़ा सा सोडा वॉटर मिला सकते हैं. इससे घोल में छोटे-छोटे बुलबुले बनते हैं और तलने पर परत हल्की और क्रिस्पी बनती है. ऐसी लेयर कम तेल सोखती है.

—- समाप्त —-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

IPL 2026: KL Rahul scripts history, becomes first Indian to… | Cricket News – The Times of India

Delhi Capitals' KL Rahul celebrates his century (AP Photo/Manish...

Sal wood arrives for Baladevjew temple chariot work | Bhubaneswar News – The Times of India

Around 45 carpenters will soon begin construction using the...