‘PM मोदी का एक कॉल और थम जाएगी जंग…’, ईरान-इजरायल युद्ध पर बोले भारत में UAE के पूर्व राजदूत

Date:

UAE के पूर्व राजदूत ने यह बयान ऐसे वक्त दिया है, जब ईरान की जंग खाड़ी देशों तक फैल गई है. 28 फरवरी के बाद से ईरान ने UAE में कई अमेरिकी सैन्य अड्डों और ठिकानों को निशाना बनाया है.

X

भारत में यूएई के पहले एंबेसेडर हुसैन हसन मिर्जा. (Photo: Screengrab)

भारत में यूएई के पहले एंबेसेडर हुसैन हसन मिर्जा. (Photo: Screengrab)

ईरान और इजरायल में जबरदस्त तनाव है. दोनों एक-दूसरे पर मिसाइलें दाग रहे हैं. ड्रोन से हमले कर रहे हैं. दोनों के इस तनाव ने मिडिल ईस्ट में संकट खड़ा कर दिया है. ईरान ने सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), कतर, इराक, कुवैत समेत कई देशों में मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया है. इस तनाव के बीच भारत में UAE के पहले राजदूत रहे हुसैन हसन मिर्जा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक फोन कॉल इजरायल और ईरान में चल रहे झगड़े को रोकने में मदद कर सकता है.

आजतक से बात करते हुए हुसैन हसन मिर्जा ने भारत के डिप्लोमैटिक स्टैंड और दोनों देशों के साथ पीएम मोदी के रिश्ते पर बात की. उन्होंने कहा कि भारत एक महान देश है. भारत की प्रोफाइल… सिर्फ यह बात कि प्रधानमंत्री मोदी का एक फोन कॉल इजरायल और ईरान दोनों को रोकने के लिए काफी है. सिर्फ एक फोन कॉल.

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हाल ही में इजरायल गए थे और ईरान के साथ भी उनके अच्छे रिश्ते हैं. उन्होंने कहा कि मिस्टर मोदी 10 दिन पहले इजरायल में थे. मिस्टर मोदी के ईरान के साथ बहुत, बहुत अच्छे रिश्ते हैं. वह ईरान के तेल के सबसे बड़े खरीदार हैं. बहुत आसान है. मिस्टर मोदी के एक फोन कॉल से समस्या हल हो जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

हुसैन हसन मिर्जा ने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारत डिप्लोमैटिक तरीके से दखल देगा, क्योंकि UAE में बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय है. UAE में लगभग 35 लाख भारतीय रहते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि UAE ने अपने इलाके से ईरान के खिलाफ कभी भी किसी भी गतिविधि की इजाजत नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि कुवैत और कतर जैसे दूसरे खाड़ी देशों ने भी अपनी जमीन से ईरान के खिलाफ हमलों की इजाजत नहीं दी है.

UAE के पूर्व राजदूत ने यह बयान ऐसे वक्त दिया है, जब ईरान की जंग खाड़ी देशों तक फैल गई है. 28 फरवरी के बाद से ईरान ने UAE में कई अमेरिकी सैन्य अड्डों और ठिकानों को निशाना बनाया है.

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

​​Man runs into hailstorm to rescue calf, video draws widespread attention | – The Times of India

Representational image generated using AIA video of a man...

CPM’s P Shanmugam Vows to Legalize Gig Workers in Tamil Nadu Elections | Chennai News – The Times of India

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-130082670,imgsize-50372,width-400,height-225,resizemode-72/cpm-state-secretary-p-shanmugam.jpg" alt="Tamil Nadu polls: CPM P Shanmugan promises...