माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 12 Feb 2026 08:42 AM IST
अस्पताल में एक अविवाहित युवती ने बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के बाद युवती की मृत्यु हो गई। नवजात बच्चे के कथित पिता ने बच्चे को लेने से इन्कार कर दिया।
नवजात – फोटो : Freepik.com
विस्तार
अस्पताल में बच्चे को जन्म देने के बाद युवती की मौत हो गई। बच्चे के कथित अविवाहित पिता ने बच्चे को अपनाने से इन्कार कर दिया है। अस्पताल ने बाल कल्याण समिति को पत्र लिखकर बच्चे को अस्थायी रूप से शिशुगृह में रखने का अनुरोध किया है।
अनुसार अस्पताल प्रबंधन की ओर से से बाल कल्याण समिति को लिखित सूचना दी गई कि अस्पताल में एक अविवाहित युवती ने बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के बाद युवती की मृत्यु हो गई। नवजात बच्चे के कथित पिता ने पहले बच्चे को अपने साथ घर ले जाने के लिए सहमति दी थी लेकिन बाद में इन्कार कर दिया। युवती और युवक दोनों के परिवारों में भी इस बात पर आपसी विवाद हो गया। ऐसे में बच्चा किसके पास रहेगा इसे लेकर भी अनिश्चितता बनी हुई है।
ये भी पढ़ें…देहरादून अर्जुन हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़: हत्याकांड का शूटर और सहयोगी गिरफ्तार, बदमाशों के पैर में लगी गोली
डॉक्टरों का कहना है कि नवजात को निक्कू वार्ड में ज्यादा समय तक नहीं रखा जा सकता। अस्पताल प्रबंधन ने समिति से अनुरोध किया कि नवजात शिशु को अस्थायी रूप से शिशुगृह में रखा जाए। समिति की सदस्य नीता कंडपाल ने बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन को आदेश दिया है कि शिशु का आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण कर समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाए। ताकि समिति शिशु के सर्वोत्तम हित को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित कर सके।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

