देहरादून में गोलीकांड: 42 करोड़ का विवाद; बीच बाजार दिन दहाड़े कारोबारी की हत्या, मां पर भी शक, तस्वीरें

Date:

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 11 Feb 2026 08:33 PM IST

Dehradun Crime News: पैसों को लेकर आपसी विवाद  के चलते तिब्बती मार्केट के सामने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दिन दहाड़े हुई हत्या की घटना से पूरे इलाके में दहशत है।

डालनवाला थाना क्षेत्र के तिब्बती मार्केट के पास अज्ञात हमलावरों ने कारोबारी अर्जुन शर्मा (42) को गोली मार दी। पुलिस उन्हें गंभीर हालत में दून अस्पताल लेकर पहुंची. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में रुपयों के लेनदेन का विवाद हत्या की वजह माना जा रहा है।

पत्नी की तहरीर पर अर्जुन की मां बीना शर्मा और साथी कारोबारी विनोद उनियाल समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अर्जुन शर्मा जीएमएस रोड स्थित अमरदीप गैस एजेंसी के स्वामी थे।

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि सुबह करीब 10:30 बजे कंट्रोल रूम से डालनवाला थाने में तिब्बती मार्केट के बाहर गोली चलने की सूचना मिला थी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर देखा तो अर्जुन जमीन पर पड़े थे। उन्हें उठाकर तत्काल दून अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

Dehradun Crime: तिब्बती मार्केट के सामने युवक की गोली मारकर हत्या, आपसी विवाद की बात आई सामने, इलाके में दहशत

 

Dehradun Crime Dispute over 42 crore rupees businessman murdered in open market, mother also under suspicion

देहरादून में कारोबारी की हत्या – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

घटना की सूचना पर उच्चाधिकारी भी मौके पर मुआयने के लिए पहुंचे। शुरुआती जांच में सीसीटीवी फुटेज में नीले रंग की स्कूटी पर सवार दो अज्ञात हमलावर गोली मारकर भागते हुए दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि अर्जुन परेड ग्राउंड में रोजाना टेनिस खेलने आते थे। बुधवार को भी जिस वक्त उन्हें गोली मारी गई वह टेनिस खेलकर बाहर निकले थे। मार्केट के बाहर एक ठेली से अनानास खरीदे और पास में ही उनकी गाड़ी खड़ी थी।

Dehradun Crime Dispute over 42 crore rupees businessman murdered in open market, mother also under suspicion

देहरादून में कारोबारी की हत्या – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दोपहर बाद अर्जुन की पत्नी अभिलाषा शर्मा ने डालनवाला थाने में तहरीर देकर अपनी सास बीना शर्मा, विनोद उनियाल, संगीता उनियाल, डॉ. अजय खन्ना पर शक जताया है। डालनवाला पुलिस ने चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अर्जुन का अपने पारिवारिक व्यवसाय और रुपयों के लेनदेन पर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते उनकी माता ने पहले ही अपने बेटे से खुद की जान का खतरा बताते हुए उच्च न्यायालय से सुरक्षा भी प्राप्त की थी।

Dehradun Crime Dispute over 42 crore rupees businessman murdered in open market, mother also under suspicion

देहरादून में कारोबारी की हत्या – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

42 करोड़ से अधिक के लेनदेन का था विवाद
अर्जुन के स्वामित्व वाली अमरदीप गैस एजेंसी में काम करने वाले वीके कुमार ने बताया कि अर्जुन और विनोद उनियाल के बीच 42 करोड़ रुपये से अधिक के लेनदेन का मामला है। उन्होंने बताया कि अर्जुन विनोद पर लगातार रकम वापस करने का दबाव बना रहे थे। एक साल पहले विनोद ने अर्जुन की मां से तीन करोड़ रुपये लेकर दो फ्लैट खरीदे थे। इस रकम के वापस न करने पर भी विवाद था।

Dehradun Crime Dispute over 42 crore rupees businessman murdered in open market, mother also under suspicion

देहरादून में कारोबारी की हत्या – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जिलेभर में सघन जांच अभियान शुरू
हत्याकांड के बाद एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं। पूरे जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। हमलावर नीले रंग की स्कूटी पर सवार थे और गोली मारने के बाद वहां से कोर्ट की तरफ भागे थे। पुलिस ने जिले की सीमाओं के साथ ही शहर के अंदर सघन जांच अभियान शुरू कर दिया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related