Uttarakhand: प्रदेश की एकल महिलाएं स्वरोजगार कर बनेंगी आत्मनिर्भर, सीएम धामी ने किया योजना का शुभारंभ

Date:

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 10 Feb 2026 10:30 PM IST

सीएम ने मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का शुभारंभ किया। 484 लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से तीन करोड़ से अधिक की धनराशि भेजी गई। 

CM Dhami launched the Chief Minister Single Women Self-Employment Scheme Uttarakhand news in hindi

सीएम पुष्कर सिंह धामी – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश की एकल महिलाएं स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बनेंगी। यह बात सीएम ने मुख्य सेवक सदन में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का शुभारंभ करते हुए कही। योजना के तहत मुख्यमंत्री ने 484 लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से तीन करोड़ से ज्यादा की धनराशि भेजी।

मुख्यमंत्री ने कहा, योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगी और उन्हें सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता प्रदान करेगी। इससे राज्य की लाखों महिलाओं के संघर्ष, साहस और आत्मविश्वास को नई दिशा मिलेगी। योजना के तहत कुल 484 लाभार्थियों को पहली किश्त के रूप में तीन करोड़ 45 लाख 34,500 की धनराशि दी गई है। अन्य सात जिलों की 540 महिलाओं को भी लगभग चार करोड़ रुपये महीने के अंत तक डीबीटी के माध्यम से भेजे जाएंगे। इस योजना में विधवा, परित्यक्ता, तलाकशुदा या किसी भी कारण से अकेले जीवन यापन कर रही महिलाओं के साथ ही एसिड अटैक, आपराधिक घटना की पीड़िता, ट्रांसजेंडर्स को भी शामिल किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, सरकार मातृशक्ति के कल्याण के लिए समर्पित होकर काम कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्यमिता, नौकरियों में प्रदेश की महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है। राज्य में लगभग पांच लाख महिलाएं 70 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूह बनाकर अपना व्यवसाय कर रही हैं। सात हजार से अधिक ग्राम्य संगठन और 500 से अधिक क्लस्टर संगठनों के माध्यम से राज्य की महिलाएं सामूहिक नेतृत्व की एक अद्वितीय मिसाल पेश कर रही हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related