Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार करें ये दान, बरसेगी महादेव की कृपा

Date:

Maha Shivratri Rashifal 2026: भगवान शिव की आराधना का सबसे बड़ा महापर्व ‘महाशिवरात्रि’ इस साल 15 फरवरी को मनाया जा रहा है. हिंदू धर्म में इस दिन का विशेष महत्व है. माना जाता है कि इसी दिन महादेव और माता पार्वती का विवाह हुआ था. शिवभक्त इस दिन व्रत रखते हैं और शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि इस पावन अवसर पर भक्त अपनी राशि के अनुसार पूजा, अभिषेक और दान करें, तो भोलेनाथ की विशेष कृपा होती है. इससे  कुंडली के ग्रह दोष भी शांत होते हैं. आइए जानते हैं आपकी राशि के लिए शिव पूजा की सही विधि और सही दान क्या है.

मेष (Aries): मेष राशि के जातकों को जल में गुड़ मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए.  पूजा के बाद लाल वस्त्र का दान करें. आप शुभ फल के लिए नीम का पौधा लगाएं. 

वृषभ (Taurus): इस राशि के स्वामी शुक्र हैं.  इन्हें कच्चे दूध से शिवजी का अभिषेक करना चाहिए. चावल का दान करना आपके लिए फलदायी रहेगा.  साथ ही घर के आसपास बेल का वृक्ष जरूर लगाएं. 

सम्बंधित ख़बरें

मिथुन (Gemini): मिथुन राशि वाले गंगाजल में शहद मिलाकर भोलेनाथ को अर्पित करें. हरी मूंग की दाल का दान करें. अशोक का पौधा लगाना आपके लिए समृद्धि लाएगा. 

कर्क (Cancer): दूध और चावल मिश्रित जल से अभिषेक करें. सफेद वस्त्रों का दान करना आपके मानसिक तनाव को कम करेगा. पीपल का पौधा लगाना आपके लिए अत्यंत शुभ है. 

सिंह (Leo): केसर युक्त जल से महादेव का अभिषेक करें. गेहूं का दान करना आपके करियर के लिए अच्छा रहेगा. इस दिन आंवले का पौधा लगाना न भूलें. 

कन्या (Virgo): इस राशि के लोग दूर्वायुक्त जल से शिवजी की पूजा करें. मूंग दाल का दान करें. आंवले का पेड़ लगाएं. 

तुला (Libra): दूध, इत्र और जल से शिवजी का अभिषेक करें.सफेद वस्त्रों का दान आपके सुख-सौभाग्य में वृद्धि करेगा.चंपा का पौधा लगाना आपके लिए श्रेष्ठ है. 

वृश्चिक (Scorpio): शहदयुक्त जल से अभिषेक करें. काले तिल का दान आपके संकटों को दूर करेगा. इस राशि के जातकों को शमी का पौधा लगाना चाहिए. 

धनु (Sagittarius): हल्दी युक्त जल से अभिषेक करें. पीले वस्त्रों का दान करें. शमी या पीपल का पौधा लगाने से गुरु दोष शांत होता है.

मकर (Capricorn): शनि प्रधान इस राशि के लोग तिल युक्त जल से अभिषेक करें. कंबल का दान गरीबों को करें. आप शमी या पीपल का वृक्ष लगाएं.

कुंभ (Aquarius): गंगाजल और शक्कर मिश्रित जल से शिवजी को स्नान कराएं. नीले वस्त्र दान करें, कदम्ब का पौधा लगाना आपके लिए उन्नति के द्वार खोलेगा.

मीन (Pisces): दूध, शहद और जल का मिश्रण शिवलिंग पर चढ़ाएं.  गुड़ का दान करें . आपके लिए बेलपत्र का पौधा लगाना शुभ रहेगा. 

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related