हल्द्वानी डबल मर्डर मिस्ट्री, पुलिस के हाथ लगे कई अहम सुराग, हिरासत में कुछ संदिग्ध

Date:

ETV Bharat / state

हल्द्वानी डबल मर्डर मिस्ट्री, पुलिस के हाथ लगे कई अहम सुराग, हिरासत में कुछ संदिग्ध

हल्द्वानी शहर में आज उस समय सनसनी फैल गई, जब कोतवाली क्षेत्र में युवक-युवती की खून से लथपथ लाश मिली.

Etv Bharat

हल्द्वानी डबल मर्डर मिस्ट्री

(

ETV Bharat

)

author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : February 12, 2026 at 7:23 PM IST

3 Min Read

Choose ETV Bharat

हल्द्वानी: नैनीताल जिला मुख्यालय हल्द्वानी में आज सुबह गुरुवार 12 फरवरी को डबल मर्डर से सनसनी फैल गई थी. युवक और युवती की हत्या की इस डबल मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में पुलिस की कई टीमें लगी हुई. शाम होने तक पुलिस ने दावा है कि उन्हें इस दोहरे हत्याकांड से जुड़े कई अहम सुराग मिले है. इस मामले में पुलिस ने कुछ संदिग्ध युवकों को भी हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है.

पुलिस के हाथ लगे सीसीटीवी फुटेज: पुलिस का कहना है कि वारदात स्थल से उन्हें कुछ आपत्तिजनक वस्तु के साथ-साथ नशे की सामग्री और पैकिंग किया हुआ खाना भी बरामद हुआ है. प्राथमिक तौर पर ये भी माना जा रहा है कि उनके साथ कुछ अन्य लोग भी वहां रहे होगे. फिलहाल पुलिस कुछ भी ज्यादा कहने से बच रही है. हालांकि पुलिस ने जल्द से जल्द मामले के खुलासे का दावा किया है. क्योंकि पुलिस के हाथ घटना स्थल के आसपास के कुछ सीसीटीवी फुटेज भी लगे है, जिनसे पुलिस के कुछ अहम सुराग मिले है.

हल्द्वानी डबल मर्डर मिस्ट्री में पुलिस के हाथ लगे कई अहम सुराग (ETV Bharat)

पत्थर से कुचकर की गई दोनों की हत्या: पुलिस के मुताबिक उन्हें 12 फरवरी गुरुवार सुबह करीब 7.40 पर सूचना मिली थी कि हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में मंडी परिसर में युवक और युवती की लाश पड़ी हुई है. पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो पता चला कि दोनों की पत्थर से कुचकर हत्या की गई थी.

पुलिस ने बताया कि मृतक युवक की शिनाख्त हल्द्वानी निवासी शुभम टम्टा मूल निवासी अल्मोड़ा के रूप में हुई तो वहीं पहचान नैनीताल निवासी के रूप में हुई है. शुभम टम्टा का हल्द्वानी के डहरिया में भी मकान है. शुभम टम्टा हल्द्वानी में रहता था.

बताया जा रहा है कि शुभम टम्टा नशे का आदि था, जिसके बाद वह नशा मुक्ति केंद्र में भी रहा और ठीक होने के बाद उसने कई नशा मुक्ति केंद्रों में काम भी किया है. शुभम टम्टा के माता-पिता का देहात हो चुका हैं. शुभम टम्टा की चार बहने और एक भाई है. शुभभ के सभी बहन-भाई सरकारी नौकरी करते है.

वहीं युवती कुछ समय पहले ही हल्द्वानी में अपने भाई के साथ किराए के मकान में रहने आई थी, वो हल्द्वानी में बीएससी सेकेंड एयर की छात्रा थी. चार माह पूर्व वह भाई से अलग किराए के मकान में रहते हुए एक मेडिकल स्टोर में जॉब किया करती थी.

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. कई टेक्निकल सुराग हाथ लगे है. कुछ संदिग्ध लोगों को चिह्नित कर पूछताछ की जा रही है. जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा.

पढ़ें—

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Vaibhav Sooryavanshi will face ‘bouncer threat’, warns ex-India player | Cricket News – The Times of India

Rajasthan Royals' Vaibhav Sooryavanshi (AP Photo/Anupam Nath)Former India cricketer...

GT vs RR, IPL 2026: 5 players to watch in today’s match | Cricket News – The Times of India

Shubman Gill and Ravindra Jadeja (Image credit: BCCI/IPL) NEW...

IFFCO records highest profit and overall performance in FY26, set to cross Rs 4,106 crore PBT – The Times of India

The Indian Farmers Fertiliser Cooperative Limited reported its highest-ever...