BTech बायोइंजीनियरिंग VS BTech बायोसाइंस और बायोइंजीनियरिंग में क्या है अंतर? अप्लाई करने से पहले जानें सारी डिटेल 

Date:

इंजीनियरिंग की दुनिया में अब बायोलॉजी से जुड़े कोर्स छात्रों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. मेडिकल टेक्नोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी और हेल्थकेयर सेक्टर के बढ़ते विस्तार के कारण कई छात्र अब BTech in Bioengineering और BTech in Biosciences and Bioengineering जैसे कोर्स का चुनाव कर रहे हैं. हालांकि,  दोनों कोर्स का संबंध बायोलॉजी और इंजीनियरिंग से जुड़ा हुआ है, लेकिन इनका फोकस, पढ़ाई के विषय और करियर के अवसरों में कई अहम अंतर देखने को मिलते हैं. 

क्या है BTech इन Bioengineering?

बता दें कि BTech in Bioengineering एक ऐसा इंजीनियरिंग कोर्स है जिसमें इंजीनियरिंग तकनीकों का इस्तेमाल कर बायोलॉजी और मेडिकल क्षेत्र की समस्याओं को हल किया जा सकता है. इस कोर्स में छात्रों को बायोलॉजी के साथ-साथ इंजीनियरिंग से जुड़े कई विषय पढ़ाए जाते हैं. इनमें बायोमेडिकल इंस्ट्रूमेंटेशन, बायोमैकेनिक्स, मेडिकल डिवाइस डिजाइन, बायोमटेरियल्स और सिग्नल प्रोसेसिंग जैसे विषयों के बारे में पढ़ाया जाता है. इस कोर्स का उद्देश्य ऐसे एक्सपर्ट को तैयार करना है जो मेडिकल उपकरण, हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी और बायोमेडिकल सिस्टम को विकसित करने में भूमिका निभा सकें. 

सम्बंधित ख़बरें

क्या है BTech इन Biosciences and Bioengineering?

BTech in Biosciences and Bioengineering में बायोलॉजी और बायोटेक्नोलॉजी का भाग ज्यादा होता है.  इस कोर्स में इंजीनियरिंग के साथ-साथ जीव विज्ञान से जुड़े विषयों की पढ़ाई करवाई जाती है. इन कोर्स में जेनेटिक्स, माइक्रोबायोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, सेल बायोलॉजी और बायोटेक्नोलॉजी जैसे विषयों की पढ़ाई करवाई जाती है. यह कोर्स उन छात्रों के लिए बेहद खास है जो रिसर्च, फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्री और बायोटेक कंपनियों में काम करना चाहते हैं. 

क्या है दोनों कोर्स में अंतर?

Bioengineering में इंजीनियरिंग और तकनीक का उपयोग मेडिकल उपकरण और हेल्थकेयर सिस्टम बनाने में किया जाता है. वहीं, Biosciences and Bioengineering में बायोलॉजी, जेनेटिक्स और बायोटेक्नोलॉजी पर ज्यादा फोकस किया जाता है. 

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related