Kerala Election Schedule 2026: केरल विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान, एक फेज में होगा मतदान, 9 अप्रैल को वोटिंग

Date:

Kerala Vidhan Sabha Chunav 2026 Voting Date: भारत निर्वाचन आयोग ने रविवार शाम केरल विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया. राज्य में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी, जबकि 4 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे. राज्य की 140 सीटों पर चरणबद्ध तरीके से मतदान होगा और नतीजों के बाद नई सरकार का गठन होगा. फिलहाल केरल में पिनराई विजयन के नेतृत्व में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) की सरकार है. 2021 में एलडीएफ ने 97 सीटें जीतकर सत्ता बरकरार रखी थी, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ को 41 सीटें मिली थीं. इस बार एलडीएफ, यूडीएफ और बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है.

X

राज्य में एक फेज में मतदान होगा.

राज्य में एक फेज में मतदान होगा.

भारत निर्वाचन आयोग ने रविवार शाम केरल विधानसभा चुनाव के लिए तारीख का ऐलान कर दिया. राज्य में एक फेज में मतदान होगा. 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. जबकि 4 मई को नतीजों की घोषणा की जाएगी.

केरल में विधानसभा की कुल 140 सीटें हैं. केरल में लेफ्ट की अगुवाई वाले एलडीएफ की सरकार है. सूबे में हर चुनाव में सत्ता परिवर्तन का ट्रेंड रहा है, जो 2021 के विधानसभा चुनाव में टूट गया था. पिनराई विजयन की अगुवाई वाली सरकार लगातार तीसरी बार सत्ता पर काबिज होने के लिए जोर लगा रही है. वहीं, विपक्षी कांग्रेस की अगुवाई वाला गठबंधन सत्ता में वापसी के लिए कोशिश कर रही है. इस बार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) भी कमल खिलने की उम्मीद लगाए हुए है.

केरल विधानसभा चुनाव

कैसे रहे थे पिछले नतीजे
केरल की 140 में से 97 सीटों पर लेफ्ट की अगुवाई वाले एलडीएफ के उम्मीदवारों को जीत मिली थी. वहीं, कांग्रेस की अगुवाई वाले यूडीएफ को 41 सीटों पर जीत मिली थी. अन्य को दो सीटों पर जीत मिली थी और बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए को शून्य से संतोष करना पड़ा था.

सम्बंधित ख़बरें

किस गठबंधन में कौन
केरल में लेफ्ट की अगुवाई वाले गठबंधन एलडीएफ में लेफ्ट पार्टियों के साथ ही कांग्रेस (एस). जेकेसी और अब्दुल वहाब की आईएनएल जैसी पार्टियां शामिल हैं. वहीं, कांग्रेस की अगुवाई वाले गठबंधन में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, आरएसपी, सीएमपी और आरएमपीआई जैसे दल हैं. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की अगुवाई वाले तीसरे गठबंधन में भारत धर्म जन सेना के साथ ही एआईएडीएमके और छोटी क्षेत्रीय पार्टियां शामिल हैं.

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related