फोन पर बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड के घर मौत का तांडव… पिता ने हंसिए से गला काटकर की बेटी की बेरहमी से हत्या

Date:

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के पिपराइच क्षेत्र में 23 वर्षीय युवती की मौत का मामला हत्या का निकला. परिवार ने शुरुआत में इसे घरेलू हादसा बताया था, लेकिन पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि युवती की हत्या उसके ही पिता ने की थी. पुलिस ने आरोपी पिता को रविवार को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान कमलेश भारती के रूप में हुई है. आरोप है कि उसने अपनी बेटी नेहा पर दरांती से हमला किया था. घटना 13 मार्च को उनके घर पर हुई थी, जब पिता और बेटी के बीच बहस हो गई थी.

यह भी पढ़ें: LPG Crisis: गोरखपुर में गैस सिलेंडर के लिए भिड़े ग्राहक, जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

सम्बंधित ख़बरें

मोबाइल पर बात करते देख हुआ विवाद

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पिता ने अपनी बेटी को कई बार एक लड़के से मोबाइल पर बात करने को लेकर चेतावनी दी थी. घटना वाले दिन उसने फिर से नेहा को फोन पर बात करते देखा, जिसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस हो गई.

पूछताछ के दौरान कमलेश भारती ने पुलिस को बताया कि गुस्से में उसने पहले बेटी को थप्पड़ मारा. जब नेहा ने जवाब में हाथ उठाया तो वह अपना आपा खो बैठा और कमरे में रखी दरांती से उस पर हमला कर दिया.

गर्दन पर कई बार किया वार

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने दरांती से नेहा की गर्दन पर कई बार वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. हमले के बाद आरोपी और उसकी पत्नी ने नेहा को पहले स्थानीय अस्पताल ले गए और बाद में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया.

इलाज के दौरान नेहा ने दम तोड़ दिया. घटना के बाद परिवार ने पुलिस को बताया कि नेहा फिसलकर दरांती पर गिर गई थी, जिससे उसे चोट लगी.

पुलिस जांच में खुला राज

हालांकि, युवती के शरीर पर मिले घावों की प्रकृति को देखकर पुलिस को शक हुआ. इसके बाद मामले की गहराई से जांच की गई, जिसमें हत्या की सच्चाई सामने आ गई. चौरी-चौरा क्षेत्र के सर्किल ऑफिसर रत्नेश्वर सिंह ने बताया कि आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया है और हमले में इस्तेमाल की गई दरांती भी बरामद कर ली गई है.

पुलिस ने कमलेश भारती को गिरफ्तार कर लिया है और उसे अदालत में पेश किया जाएगा. वहीं, कमलेश की 2 बेटियां और 2 बेटे हैं. इनमें नेहा दूसरे नंबर पर थी. बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है. दो भाई नेहा से छोटे हैं. इसके अलावा घर पर कमलेश की 65 साल की मां भी रहती हैं.

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related